{"_id":"698dee923ad323f2f3093276","slug":"kashmiri-youth-strengthened-mutual-harmony-with-traditional-performances-sonipat-news-c-197-1-snp1015-149525-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कश्मीरी युवाओं ने पारंपरिक प्रस्तुतियों से आपसी सौहार्द को किया सुदृढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कश्मीरी युवाओं ने पारंपरिक प्रस्तुतियों से आपसी सौहार्द को किया सुदृढ़
विज्ञापन
कश्मीरी युवाओं व प्रतिनिधिमंडल के साथ विधायक पवन खरखौदा। स्रोत: प्रशासन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत की ओर से आयोजित कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत कश्मीर से आए युवाओं ने वीरवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान विधायक पवन खरखौदा ने कश्मीरी युवाओं का स्वागत किया।
कश्मीरी घाटी से आए 6 जिलों के 120 युवाओं ने अपनी पारंपरिक कश्मीरी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम ने वास्तविक अर्थों में दोनों क्षेत्रों की सांस्कृतिक विविधता को जोड़ने का कार्य किया। आपसी सौहार्द की भावना को सुदृढ़ किया।
विधायक ने कहा कि इस प्रकार के युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक समरसता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच आपसी संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान राष्ट्रीय एकीकरण की भावना को और मजबूत करता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक शैक्षणिक यात्रा नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने की पहल है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने अनुभवों को अपने साथियों तक पहुंचाकर राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और विकास की भावना को आगे बढ़ाएं।
इसके बाद कश्मीरी युवाओं ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया बहालगढ़ का भ्रमण किया। उन्होंने खेल सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान सहायक निदेशक, साई मीता भारद्वाज ने प्रतिभागी युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र गौरव की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं खेल आधारित संवाद युवाओं के दृष्टिकोण को व्यापक बनाते हैं व विभिन्न क्षेत्रों के बीच आपसी समझ और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंकुर जांगड़ा, कॉलेज प्राचार्य डॉ. नरेश आंतिल, डॉ. वंदना नासा, डॉ. सुभाष सिसोदिया व कॉलेज के अन्य प्रोफेसर उपस्थित रहे।