{"_id":"65a8035a23254dc0410a0e76","slug":"kashmiri-lal-prajapati-becomes-head-of-shri-ram-market-sonipat-news-c-197-1-snp1003-12572-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कश्मीरी लाल प्रजापति बने श्रीराम मार्केट के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कश्मीरी लाल प्रजापति बने श्रीराम मार्केट के प्रधान
Wed, 17 Jan 2024 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। नगर पालिका रोड पर स्थानीय दुकानदारों की बैठक हुई। इसमें दुकानदारों ने नगरपालिका कार्यालय साथ लगने वाले बाजार का नाम श्रीराम मार्केट रखने का निर्णय लिया। मार्केट के नाम का चयन होने के बाद दुकानदारों ने सर्वसम्मति से श्रीराम मार्केट की कार्यकारिणी का भी चुनाव कराया गया। इसमें सर्वसम्मति से कश्मीरी लाल प्रजापति को प्रधान, राजेंद्र मोर को सचिव, मोहित सैनी को कोषाध्यक्ष, सतीश धीमान को वरिष्ठ उप-प्रधान, मोंटी राठी को उप-प्रधान, विजय गोस्वामी को सहसचिव, अश्वनी प्रजापति को सह कोषाध्यक्ष, नवीन शर्मा को प्रचार मंत्री, सुनील त्यागी, दया सैनी, राकेश शर्मा, विजय राठी, सचिन वधवा को सलाहकार, हरीश मुदगिल को संयोजक व संदीप सिंघल को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त प्रधान कश्मीरी लाल प्रजापति ने बताया कि श्रीराम मार्केट की तरफ से 22 जनवरी को होने वाले श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर हवन, सुंदरकांड पाठ, संकीर्तन का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन