{"_id":"67f6c28b84ccb9c86106f567","slug":"kashish-won-a-scholarship-of-rs-136-lakh-in-sciences-quest-sonipat-news-c-197-1-snp1008-135014-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कशिश ने साइंसेज क्वेस्ट में जीती 1.36 लाख की स्काॅलरशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कशिश ने साइंसेज क्वेस्ट में जीती 1.36 लाख की स्काॅलरशिप
Thu, 10 Apr 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32- सोनीपत के छोटूराम आर्य महाविद्यालय में छात्रा कशिश का स्वागत करते प्राचार्य डॉ. नरेंद
सोनीपत। साइंसेज क्वेस्ट-2025 काॅलेज एडिशन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कशिश का छोटूराम आर्य महाविद्यालय में स्वागत किया गया। महाविद्यालय के बीए द्वितीय वर्ष की कशिश पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पाइट काॅलेज) में आयोजित साइंसेज क्वेस्ट-2025 काॅलेज एडिशन में तृतीय स्थान प्राप्त कर 1.36 लाख रुपये (स्काॅलरशिप) व डिजिटल टैब पुरस्कार जीता है।
प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने कशिश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय की टीम प्रभारी डॉ. उर्मिल हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के 1350 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। सेमीफाइनल मुकाबले में चुने गए 160 विद्यार्थियों में से पांच विद्यार्थी छोटूराम आर्य महाविद्यालय के शामिल रहे। इनमें आदित्य, हिमांशु, कशिश, प्रेरणा व हिमांशी टाॅप 50 विद्यार्थियों में चयनित किए गए। महाविद्यालय से 15 विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता के लिए भेजा गया था। फाइनल राउंड में छोटूराम आर्य महाविद्यालय की कशिश ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया ।