{"_id":"689e47ccc9b18c50e504545a","slug":"kashish-mansi-gave-speech-on-patriotism-sonipat-news-c-197-1-snp1008-140755-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कशिश, मानसी ने देशभक्ति पर दिया भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कशिश, मानसी ने देशभक्ति पर दिया भाषण
Fri, 15 Aug 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के मुरथल स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित विभाजन विभीषिक
सोनीपत। मुरथल स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान, संयोजन भूगोल विभाग से संगीता ने किया।
प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान ने बताया कि वर्ष 1947 में आजादी मिलने के साथ ही भारत का बंटवारा हो गया था। यह बंटवारा लाखों लोगों के लिए दर्द व परेशानी लेकर आया था। उसी दर्द को याद रखने व उससे सीख लेने के लिए हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है।
कार्यक्रम में कशिश, मानसी ने भाषण, प्रिया ने देशभक्ति गीत, हिना, अनामिका ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। प्रो. डॉ. ज्योतिराज ने विभाजन विभीषिका पर कविता सुनाई। मंच संचालन डॉ. सुनील पंवार, संगीता ने किया।
विज्ञापन
छात्राओं को डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। नोटिस बोर्ड पर ही डॉक्यूमेंट्री की प्रदर्शनी लगाई गई। अंत में सभी को हर घर तिरंगा डाट काॅम पर पंजीकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, राष्ट्रीय कैडेट कोर व युवा रेडक्रॉस इकाई ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विचार साझा किए।