फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kalash Yatra was taken out with the chanting of Thakurji.

Sonipat News: ठाकुर जी के जयघोष के साथ निकाली कलश यात्रा

Sat, 07 Mar 2026 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra was taken out with the chanting of Thakurji.
फोटो : 05: सोनीपत शहर में निकाली गई कलश यात्रा के दौरान श्री ठाकुर जी की पालकी के साथ प्रवीन गो - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला परिसर में शुक्रवार को श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान श्री ठाकुर जी की पालकी व कलश यात्रा के साथ कथा की शुरुआत हुई। शुभ आरंभ हुआ। यह यात्रा श्री राम मंदिर अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर मिशन चौक होते हुए अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुई।
कलश यात्रा में भगवान श्री बांके बिहारी जी पालकी में ठाकुर जी के भक्तों ने दर्शन किए। श्री धाम वृंदावन से पधारे श्रील भक्तिप्रसाद विष्णु गोस्वामी महाराज ने कलश यात्रा में कलश उठाने की महिमा बताई और पहले दिन की कथा में श्रीमद्भागवत का महात्म्य और हरी नाम की महिमा सुनाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कलश भगवान नारायण का प्रतीक है। भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकालने का महत्व है। साक्षात श्रीमद्भागवत भगवान का स्वरूप है। मन की शुद्धि के लिए इससे बड़ा कोई साधन नहीं है। भागवत के पाठ से कलियुग के समस्त दोष नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीन गोयल ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 13 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर बाद 3 से शाम 7 बजे तक होगी। अंतिम दिन 13 मार्च को दोपहर 2 में भगवान जगन्नाथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा नई अनाज मंडी से शुरू होकर खाटू श्याम मंदिर, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, ओल्ड रोहतक रोड, टीकाराम कॉलेज रोड, मिशन रोड, गुड़ मंडी होते हुए अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न होगी।

इस दौरान प्रवीण गोयल, पुनीत गर्ग, केशव गोयल, प्रदीप गोयल, अशोक गर्ग, नरेंद्र गोयल, गीता गोयल, बीना शर्मा, सोहनी शर्मा, अधिवक्ता जितेंद्र व अनिल, विकास बंसल, नरेंद्र कुमार बंसल, अमित सिंगला, आशीष गर्ग, मोहित गोयल, मोहन गोयल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed