फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kabaddi Mahakumbh: Gurdaspur, Nawanshahr and New York Club won the match

कबड्डी महाकुंभ : गुरदासपुर, नवांशहर और न्यूयार्क क्लब ने मुकाबले जीत

Sun, 26 Sep 2021 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi Mahakumbh: Gurdaspur, Nawanshahr and New York Club won the match
कुंडली में संयुक्त किसान मोर्चो की तरफ से आयोजित कबड्डी महाकुंभ में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Sonipat
संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से आयोजित कबड्डी महाकुंभ में शनिवार को कुंडली बॉर्डर पर सात मैच खेले गए, जिनमें गुरदासपुर, नवांशहर व न्यूयार्क क्लब ने मुकाबले जीते। अधिकांश मुकाबले रोमांचक रहे। भाकियू नेता राकेश टिकैत समेत अन्य किसान नेताओं, धरनारत किसानों के अलावा आसपास के ग्रामीणों ने भी कबड्डी मुकाबले देखे। रविवार को पहले लीग व बाद में क्वार्टर, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे।
विज्ञापन

27 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद के मद्देनजर कुंडली बॉर्डर पर भीड़ जुटाने और किसानों में उत्साह बढ़ाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा कबड्डी महाकुंभ का आयोजन किया गया है। कुंडली बॉर्डर से सटे पारकर मॉल के पास शनिवार को न्यूजीलैंड, पंजाब, हरियाणा व अन्य कई टीमों के बीच मैच खेले गए। इनमें गुरदासपुर, नवांशहर और न्यूयार्क क्लब विजेता रहे। मैच देखने के लिए भाकियू नेता राकेश टिकैत के अलावा संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति के अधिकांश सदस्य, धरनारत किसानों और आसपास के गांवों के हजारों लोग मौजूद रहे। मुकाबलों में रोचकता पैदा करने के लिए राकेश टिकैत ने खुद मंच से कई बार माइक से मैचों की कमेंट्री की और जमकर खिलाड़ियों की तारीफ की। उन्होंने खेलों में किसान परिवारों के बच्चों के योगदान को भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि किसानों के बच्चों की बदौलत ही भारत ओलंपिक में कई मेडल जीतने में कामयाब रहा। वह अलग बात है कि सरकार किसानों की नहीं सुन रही, मगर उनके बच्चों ने हमेशा देश का नाम रोशन किया है और यह आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को विजेता को पांच लाख, उपविजेता को 3 लाख, तीसरे नंबर पर आने वाली टीम को 2 लाख, चौथा स्थान पाने वाली टीम को 1.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट कैचर व बेस्ट रेडर को एक-एक बुलेट बाइक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed