फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kabaddi Champions League: Rohtak Royals register first win, Bhiwani Bulls beat Gurugram

कबड्डी चैंपियंस लीग : रोहतक रॉयल्स की पहली जीत, भिवानी बुल्स ने गुरुग्राम को हराया

Thu, 29 Jan 2026 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi Champions League: Rohtak Royals register first win, Bhiwani Bulls beat Gurugram
फोटो 38:  सोनीपत के राई ​स्थित हरियाणा खेल विवि में केसीएल में ​भिड़ते ​खिलाड़ी। स्रोत: प्रवक्त
सोनीपत। हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय, राई में चल रही कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) में दर्शकों को खूब रोमांच देखने को मिल रहा है। रोहतक रॉयल्स ने दमदार वापसी करते हुए जहां फरीदाबाद फाइटर्स को शिकस्त दी। वहीं, दूसरी ओर भिवानी बुल्स ने गुरुग्राम गुरुज को एकतरफा मुकाबले में हराया।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम हुए मुकाबले में रोहतक रॉयल्स ने फरीदाबाद फाइटर्स को 38-24 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। मुकाबले का निर्णायक क्षण दूसरे हाफ में देखने को मिला जब स्टार रेडर मिलन दहिया ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 पूरा किया और मैच की दिशा पूरी तरह बदल दी।
विज्ञापन


पहले हाफ में फरीदाबाद फाइटर्स ने रोहित गुलिया की अगुवाई में संतुलित खेल दिखाया और 13-11 की बढ़त के साथ विश्राम काल तक आगे रहे। हालांकि उसके बाद रोहतक ने जबरदस्त आक्रामक रुख अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित राणा और मिलन दहिया की सटीक रेड्स तथा मजबूत डिफेंस के दम पर रोहतक ने पहले ऑल-आउट के जरिए बढ़त बनाई और फिर उसे लगातार बढ़ाते चले गए। रोहतक ने संयम बनाए रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में मिलन दहिया को सर्वश्रेष्ठ रेडर और फरीदाबाद के योगेश को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया।

देवांक दलाल का तूफान, भिवानी बुल्स का दबदबा

वहीं एक अन्य मुकाबले में भिवानी बुल्स ने गुरुग्राम गुरुज को 62-34 से पराजित कर लीग का अब तक का सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया। यह मुकाबला पूरी तरह से स्टार रेडर देवांक दलाल के नाम रहा जिन्होंने लगातार सफल रेड्स के जरिए विपक्षी डिफेंस की कमर तोड़ दी।

देवांक ने बेहद कम समय में सुपर 10 पूरा किया और टीम को लगातार ऑल-आउट दिलाते हुए स्कोर को बड़े अंतर तक पहुंचा दिया। सधी हुई डिफेंस और आक्रामक रणनीति के चलते भिवानी बुल्स लीग में 50 अंक पार करने वाली पहली टीम बनी।

मुकाबले के दौरान भिवानी ने चार ऑल-आउट दर्ज किए जिससे गुरुग्राम की वापसी की संभावनाएं समाप्त हो गईं। इस मैच में देवांक दलाल को सर्वश्रेष्ठ रेडर और हितेश को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed