{"_id":"6a01e6572a92555edf036419","slug":"jvm-girl-students-won-four-gold-medals-in-taekwondo-sonipat-news-c-197-1-snp1007-153815-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जीवीएम की छात्राओं ने ताइक्वांडो में जीते चार स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जीवीएम की छात्राओं ने ताइक्वांडो में जीते चार स्वर्ण पदक
Mon, 11 May 2026 07:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 11 May 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स काॅलेज की छात्राओं ने ताइक्वांडो ओपन नेशनल चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीते हैं। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जीवीएम की खेल प्रभारी अनु ने बताया कि फाल्कन कप का आयोजन कुरुक्षेत्र में 8 से 10 मई तक किया गया जिसमें उनके कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न आयुवर्गों में चार स्वर्ण पदक जीते। कुर्गी स्पर्धा में एमए अंग्रेजी अंतिम वर्ष की छात्रा संजना ने अंडर-57 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण जीता।बीए द्वितीय वर्ष की सिमरन ने अंडर-67 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण, बीए प्रथम वर्ष की शिवांशी ने अंडर-46 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण और बीसीए द्वितीय वर्ष की वैष्णवी ने ओवर-73 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
काॅलेज लौटने पर प्राचार्य ने स्वर्ण पदक विजेताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि हमारी छात्राएं लगातार उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रही हैं, जिससे काॅलेज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमक रहा है।