फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Justice and legal aid must be made accessible to every section of society: Pracheta

प्रत्येक वर्ग तक न्याय और विधिक सहायता पहुंचाना है : प्रचेता

Fri, 04 Sep 2026 05:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Sep 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Justice and legal aid must be made accessible to every section of society: Pracheta
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कुराड़ इब्राहिमपुर व लाडसौली में जागरूकता शिविर में लोगों को
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनीपत की ओर से शुक्रवार को ग्राम कुराड़ इब्राहिमपुर और लाडसौली में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहसचिव प्रचेता सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
पैनल अधिवक्ता प्रतीक और उमाशंकर ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित विधिक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने लोक अदालत, मध्यस्थता और विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

शिविर में कृषि विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं, सुविधाओं और अधिकारों की जानकारी दी। ग्रामीणों को कृषि योजनाओं के साथ महिलाओं और बच्चों के संरक्षण, अधिकारों तथा उनके लिए उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसचिव प्रचेता सिंह ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय और विधिक सहायता पहुंचाना है। बहुउद्देशीय वाहन के माध्यम से ग्रामीण व दूर-दराज क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed