फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Just... no more begging, will learn skills Deepawali Roshan

बस... अब नहीं भीख, हुनर सीख करेंगे दीपावली रोशन

Sat, 23 Oct 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Just... no more begging, will learn skills Deepawali Roshan
स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के तत्वाधान में दीपावली के लिए सामान तैयार करते जरूरतमंद बच्चे। संवाद - फोटो : Sonipat
पहले भीख मांगने वाले जरूरतमंद परिवारों के 77 बच्चे अब लोगों का घर रोशन करने की तैयारियों में लगे हैं। स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन से जुड़कर अब वे भीख मांगने की बजाय हाथों में कलम पकड़ चुके हैं। फाउंडेशन के प्रयासों से हुनरबंद बने यह बच्चे अब दीपावली मेले की तैयारी में जुटे हैं। उनके द्वारा तैयार सामान से मिलने वाली धनराशि से फाउंडेशन जरूरतमंद परिवारों की दीपावली को रोशन करेगी।
विज्ञापन

स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन ने बेसहारा व जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने के लिए अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत भीख मांगने वाले बच्चों को भी शिक्षा देने की पहल की गई थी। इन बच्चों की पहचान कर शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। बच्चों को फाउंडेशन के सदस्यों के साथ ही पहले से पढ़ रहे बच्चे पढ़ाते हैं। अब इन बच्चों को दीपावली पर प्रयोग होने वाले सामान बनाने सिखाए जा रहे हैं। बच्चों को मोमबत्ती, दीपक, पोस्टर, झालर, वॉल हैंगिंग, दीपक पेंटिंग, फ्लॉवर पोट बनाना सिखाने के बाद उनसे तैयार कराए जा रहे हैं। इनके द्वारा तैयार सामान को संस्था दीपावली मेले में सस्ते दाम पर बेचेगी। इससे मिलने वाले पैसे से बच्चों को दीपावली पर उपहार दिए जाएंगे, जिससे उनके परिवारों की दीपावली रोशन हो सके।
विज्ञापन

दीपावली मेला 29 से 31 अक्तूबर तक
स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य नितिन जैन ने बताया कि दीपावली मेला 29 से 31 अक्तूबर तक चिंतपूर्णी मंदिर में लगाया जाएगा। वोकल फॉर लोकल थीम पर आयोजित मेले में स्थानीय प्रोडक्ट्स को महत्व देने पर जोर दिया जाएगा। लोगों को चाइनीज सामान का बहिष्कार करने को प्रेरित किया जाएगा। बच्चों ने दीपावली पर प्रयोग होने वाले सामान का निर्माण शुरू कर दिया है। संगठन की ओर से लोगों को, इस बार करें जरूरतमंदों की दिवाली रोशन के नारे से जोड़ा जा रहा है। इस कार्य को तान्या व हिमांशु संभाल रहे हैं। पिछले साल के दीपावली मेले से बच्चों का उत्साहवर्धन हुआ था। इसको अबकी बार व्यापक रूप देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed