फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Just like the 'Rang-Gulal' unit, the firecracker factory was also illegal; operator arrested.

Sonipat News: रंग-गुलाल की तरह पटाखा फैक्टरी भी अवैध, संचालक गिरफ्तार

Tue, 17 Mar 2026 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Just like the 'Rang-Gulal' unit, the firecracker factory was also illegal; operator arrested.
16जेएनडी23: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत : पुलिस
जींद। सफीदों में रंग-गुलाल फैक्टरी की तरह गांव कुरड़ में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी चलाने के आरोपी सत्यनारायण निवासी शिव कॉलोनी को थाना सदर सफीदों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रिहायशी इलाके में बिना किसी कानूनी अनुमति और सुरक्षा मानकों के पटाखों का निर्माण शुरू कर रखा था।
विज्ञापन

थाना सदर सफीदों पुलिस को सूचना मिली थी कि हाल ही में सफीदों रंग-गुलाल की फैक्टरी में हादसे के आरोपी ने गांव कुरड़ में भी किराये का मकान लेकर अवैध रूप से पटाखा निर्माण की फैक्टरी चला रखी है। जांच में पुलिस ने पाया कि यहां भी नियमों की अवहेलना की जा रही है। यहां भी किसी तरह के सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। इससे आसपास रहने वाले लोगों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रतिबंधित लेबर एक्ट, विस्फोटक अधिनियम समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर फैक्टरी को सील कर दिया था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और फैक्टरी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed