फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Junior Asian Boxing Championship silver medalist Manasi Malik welcomed

Sonipat News: जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मानसी मलिक का स्वागत

Thu, 19 Sep 2024 08:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Sep 2024 08:22 AM IST
विज्ञापन
Junior Asian Boxing Championship silver medalist Manasi Malik welcomed
फोटो 01- सोनीपत के गोहाना स्थित मदीना में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान कुश्ती प्रशिक्षक रविंद्
गोहाना। दुबई में आयोजित एशियन जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर लौटी गांव मदीना की मानसी मलिक का स्वागत किया गया। मानसी मलिक का गांव मदीना में गाड़ियों के काफिले के साथ स्वागत जुलूस निकाला गया। खेल प्रेमियों ने रुपयों व फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता 27 अगस्त से 10 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में आयोजित की गई थी। स्वागत समारोह में कुश्ती प्रशिक्षक रविंद्र छिक्कारा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि मुक्केबाज मानसी ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ही पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने मानसी को बधाई देते हुए कहा कि जिले में खेलों को बढ़ावा देना होगा। खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक लेकर आएंगे।
विज्ञापन

हमारे देश-प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है। प्रतिभाओं को निखारने के लिए बेहतर माहौल देना होगा। उन्होंने बताया कि मुक्केबाज मानसी ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर मान बढ़ाया है। मानसी महज 13 वर्ष की हैं। उन्होंने बताया कि बेटी का सपना ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाना है। मानसी के पिता राजबीर मलिक ने कहा कि बेटी ने पदक जीतकर गांव, जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। बेटी ने प्रतियोगिता में 70 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया है। मुक्केबाज मानसी ने बताया कि काफी कड़े मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबले में थोड़ी कमी रह गई थी, इसके चलते वह स्वर्ण पदक नहीं जीत सकीं। उन्होंने बताया कि अपने अभ्यास को ज्यादा बेहतर करके आगामी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करेंगी। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय प्रशिक्षक व परिजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed