फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Joint Director of Agriculture Ministry inspected water connections and rain water harvesting system

Sonipat News: कृषि मंत्रालय की संयुक्त निदेशक ने जांचे पानी के कनेक्शन व रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Sat, 05 Jul 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 05 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Joint Director of Agriculture Ministry inspected water connections and rain water harvesting system
सोनीपत। जल शक्ति अभियान के तहत कराए गए कार्यों की समीक्षा करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की संयुक्त निदेशक एस. रुक्मणी ने गांव बली कुतुबपुर, जांटी कलां और भैरा बाकीपुर यमुना घाट का निरीक्षण किया। अभियान के तहत घरों में नल से जल पहुंचाने के लिए किए गए पानी कनेक्शनों व बारिश के पानी संचय के लिए बनाए गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की भी जांच की।
विज्ञापन


दौरे से पहले संयुक्त निदेशक ने लघु सचिवालय में जल शक्ति अभियान से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए जल शक्ति अभियान के अंतर्गत दी गई जिम्मेदारियों को समयबद्ध पूरा करें। कैच द रेन थीम के तहत जल संचय के लिए प्लान तैयार करें और उस पर गंभीरता के साथ काम करें।
विज्ञापन

उन्होंने सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज, बागवानी विभाग आदि से जल शक्ति अभियान के तहत बनाई गई जल संरक्षण कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान की सीधी बिजाई करने के प्रति किसानों को प्रोत्साहित करें
संयुक्त निदेशक ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह किसानों को मेरी फसल मेरा पानी योजना के अंतर्गत धान की बजाए अन्य फसल उगाने के प्रति प्रेरित करें। साथ ही जो किसान धान की फसल को नहीं छोड़ना चाहते, उन्हें धान की सीधी बिजाई करने के प्रति प्रोत्साहित करें और सरकार की ओर से दिए जा रहे अनुदान के बारे में भी बताएं।

उन्होंने सिंचाई विभाग, पंचायत विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व नगर निकाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा रेन वाटर हार्वेस्टिंग व रिचार्ज बोरवेल सिस्टम लगाएं। जिससे भू जल स्तर को सुधारा जा सके। पंचायत विभाग तालाबों को जीर्णोद्धार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed