फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   JJP will work to connect five lakh workers from across the state

Sonipat News: प्रदेशभर से पांच लाख कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम करेगी जजपा

Sat, 28 Jun 2025 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
JJP will work to connect five lakh workers from across the state
खरखौदा। पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचे और अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठन को मजबूती देने लिए प्रदेश भर से पांच लाख कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर हर एक कार्यकर्ता जी जान से जुटा हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था सबसे निचले स्तर पर है, अपराधियों पर कोई लगाम नहीं है। अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं, लेकिन शासन व प्रशासन चैन की नींद सोया हुआ है। यह नायब सैनी का सबसे खराब कार्यकाल है। पिछले कार्यकाल में जहां आबकारी विभाग करोड़ों के फायदे में था, आज शराब के ठेकों तक की बोली तक नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सत्ता में रहते प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 75 फीसदी आरक्षण निजी कंपनियों में दिलाने का कदम उठाया, लेकिन उस पर कोर्ट में स्टे हो गया। जिसका फायदा कंपनियां उठा रही हैं, आईएमटी खरखौदा में लग रहे उद्योगों में भी ऐसा ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की जरूरतों को पूरा करने वाली पाॅलिसी वह लेकर आए थे, जिससे हरियाणा वासियों को फायदा मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने गांव गोपालपुर में पार्टी कार्यकर्ता बिज्जे सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उसके बाद सेवली, खेवड़ा व दीपालपुर गांव में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक सरोहा, अजीत आंतिल, सुमित राणा, राज सिंह दहिया, देवेंद्र दहिया, रोहतास दहिया आदि मौजूद रहे।
फोटो :15: सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र के एक गांव में कार्यकर्ताओं से मिलते पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। स्रोत: जजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed