फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   JJP suffered political loss due to alliance with BJP: Digvijay

भाजपा से गठबंधन करने से जजपा को हुआ राजनीतिक नुकसान : दिग्विजय

Sat, 07 Feb 2026 07:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Feb 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
JJP suffered political loss due to alliance with BJP: Digvijay
सोनीपत के बड़वासनी में जजपा के युवा योद्धा जिला सम्मेलन में पार्टी पदा​धिकारियों के साथ मंच पर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जजपा का भाजपा के साथ गठबंधन नहीं होता तो पार्टी की यह स्थिति नहीं होती। गठबंधन करने से पार्टी को बड़ा राजनीतिक नुकसान हुआ है। यह बात जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने शनिवार को गोहाना रोड पर आयोजित जजपा के युवा योद्धा जिला सम्मेलन में कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों से पूरी तरह निराश हो चुकी है। युवा, बुजुर्ग व महिलाएं सभी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। पुलिस व्यवस्था खत्म होने के कगार पर है। बदमाशी अपने चरम पर है।
विज्ञापन

पेंशन के मुद्दे पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि बुजुर्गों की पेंशन काटकर उनके साथ धोखा किया जा रहा है जो हरियाणा के इतिहास में अभूतपूर्व है। यदि पेंशन में कटौती करनी है तो फिर सांसदों और विधायकों की आय में भी कटौती होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी विभाग मुख्यमंत्री के अधीन, मची हुई है लूट

आबकारी विभाग में बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए दिग्विजय ने कहा कि विभाग मुख्यमंत्री के अधीन है और वहीं से लूट मची हुई है। निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा चल रही है। जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा। उन्होंने कर्मचारी चयन आयोग और भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश को जानबूझकर विनाश के रास्ते पर लेकर जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed