फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jhelum and Netaji Express cancelled, crowd of passengers increasing in other trains

Sonipat News: झेलम व नेताजी एक्सप्रेस रद्द, अन्य ट्रेनों में बढ़ रही यात्रियों की भीड़

Sat, 22 Feb 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Jhelum and Netaji Express cancelled, crowd of passengers increasing in other trains
फोटो 09- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। रेलवे यातायात ब्लॉक व उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन देरी से हो रहा है। दिल्ली मंडल के स्टेशनों पर तकनीकी कार्यों के चलते रेलवे ने प्रयागराज जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस को 23 फरवरी तक व संबलपुर एक्सप्रेस को 24 व 25 फरवरी को रद्द किया है। सोनीपत स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण को लेकर शुक्रवार तक 3 घंटे का पावर व यातायात ब्लॉक लिया गया था। ऐसे में दिल्ली-अंबाला रूट पर दर्जनभर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चलीं।
विज्ञापन

दिल्ली मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली मंडल में तकनीकी कार्यों के चलते कोलकाता के हावड़ा जंक्शन से कालका जंक्शन तक चलने वाली ट्रेन 12311-12312 नेताजी एक्सप्रेस 23 फरवरी तक रद्द रहेंगी। नेताजी एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 4:25 बजे व रात 9:52 बजे ठहराव निर्धारित किया है। संबलपुर से प्रयागराज के रास्ते जम्मूतवी जाने वाली 18309 संबलपुर एक्सप्रेस 24 व 25 फरवरी और टाटानगर से जम्मूतवी को जाने वाली 18101 जम्मूतवी एक्सप्रेस 23 फरवरी को रद्द रहेगी। संबलपुर एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर रात 10:10 बजे ठहराव निर्धारित है। शुक्रवार को भी अप-डाउन की 11077-11078 झेलम एक्सप्रेस, 18310 संबलपुर एक्सप्रेस व दिल्ली-पानीपत रूट की सवारी गाड़ी 64001-64002 रद्द रहीं।
विज्ञापन

मालवा 5 घंटे तो संभलपुर एक्सप्रेस 3 घंटे लेट

दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 2:18 घंटे, 18309 संबलपुर एक्सप्रेस 3:23 घंटे, 12919 मालवा एक्सप्रेस 1:13 घंटे, 12925 पश्चिम एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से चली। वहीं अंबाला-दिल्ली रूट की 14680 नई दिल्ली इंटरसिटी का सब्जी मंडी स्टेशन तक परिचालन किया गया। 14679 अमृतसर एक्सप्रेस ने सब्जी मंडी स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारंभ की। 12920 मालवा एक्सप्रेस 5:34 घंटे, 20434 जम्मू मेल 1:28 घंटे, 14054 हिमाचल एक्सप्रेस 50 मिनट, 64536 सवारी गाड़ी 1:04 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 1:07 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed