फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jhankar: Pooja's team in group dance and Payal winner in solo dance competition.

झंकार : समूह नृत्य में पूजा की टीम और एकल नृत्य स्पर्धा में पायल विजेता

Sun, 11 Feb 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 Feb 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Jhankar: Pooja's team in group dance and Payal winner in solo dance competition.
फोटो 05: गांव जाखौली स्थित राजकीय महाविद्यालय में समूह नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं। स्रोत: महा
राई। गांव जाखौली स्थित राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम झंकार का समापन हुआ। मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने शिरकत की। प्राचार्य डॉ. दिलबाग सिंह जाखड़ ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया और संगीत प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूजा एंड टीम, द्वितीय स्थान पर पलक एंड टीम व तृतीय स्थान पर पायल एंड टीम ने प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में पायल प्रथम, पूजा द्वितीय व साक्षी तृतीय स्थान पर रही। गायन प्रतियोगिता में चंचल पहले, सलोनी दूसरे व आरती तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुभाष सिसोदिया, डॉ. राजेश भारद्वाज व डॉ. नवीन वशिष्ठ ने निभाई। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सीमा ठाकरान के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने कहा कि बेटियों को उनके घर के पास उच्च शिक्षण संस्थान उपलब्ध कराए गए हैं। इससे बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने पैरों पर खड़ी हो सके। इस दौरान इंचार्ज किरण चौहान, पर्ल, मनजीत, पूनम तोमर व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

फोटो 05: गांव जाखौली स्थित राजकीय महाविद्यालय में समूह नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं। स्रोत: महा

फोटो 05: गांव जाखौली स्थित राजकीय महाविद्यालय में समूह नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं। स्रोत: महा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed