फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jewelry and valuables worth lakhs stolen from the home of a property dealer who had gone to visit Kashmir.

Sonipat News: कश्मीर घूमने गए प्रॉपर्टी डीलर के घर से लाखों के आभूषण व सामान चोरी

Sat, 20 Jun 2026 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jun 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and valuables worth lakhs stolen from the home of a property dealer who had gone to visit Kashmir.
फोटो : सोनीपत की ब्रह्म कॉलोनी ​​स्थित घर में हुई चोरी के बारे में बताते परिवार के सदस्य। संवाद
सोनीपत। ब्रह्म कॉलोनी स्थित प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसकर चोर ने लाखों रुपये के आभूषण, महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य कश्मीर घूमने गए थे और घर पर पीड़ित के दो साले व बेटा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कमल गाबा ने सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। 12 जून को अपने परिवार के साथ वे कश्मीर घूमने गए थे। घर पर उनका बेटा शिवाय और दो साले योगेश व सौरभ मौजूद थे। 16 जून को उन्हें किसी काम से दिल्ली विश्वविद्यालय जाना पड़ा।
विज्ञापन

जब वह वापस लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का सेफ खुला हुआ मिला। जांच में पता चला कि घर से आभूषण, नकदी, घर और दुकान की रजिस्ट्री, सैमसंग लैपटॉप तथा सैमसंग टैब गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये आभूषण हुए चोरी



पांच सोने की चेन, दो इटालियन चेन, मोती की चेन, इटालियन चूडिय़ां, दो कड़े, तीन हीरे की अंगूठी, सोने के छह टोपस, 12 अंगूठी, ब्रेसलेट, नाक के कोके व नाक की पिन, टॉप्स, मगंलसूत्र, 300 ग्राम कच्ची चांदी, चांदी की पांच पाजेब।




सीसीटीवी में दिख रही संदिग्ध महिला

पीड़ित कमल का आरोप है कि उन्होंने 18 जून को घर आने के बाद पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी की जांच की तो उसमें एक संदिग्ध महिला दिखाई दे रही है। वह उनके सालों व बेटे के घर से बाहर जाने से पहले ही उनके घर में प्रवेश करती दिख रही है। बाद में उनके घर से जाने के बाद वह चोरी कर पिछले रास्ते से सामान को बैग में रखकर जाती दिखाई दे रही है। संदिग्ध महिला ने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। इससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मामले में सुराग लगा रही है।

फोटो : सोनीपत की ब्रह्म कॉलोनी स्थित घर में हुई चोरी के बारे में बताते परिवार के सदस्य। संवाद

फोटो : सोनीपत की ब्रह्म कॉलोनी स्थित घर में हुई चोरी के बारे में बताते परिवार के सदस्य। संवाद

फोटो : सोनीपत की ब्रह्म कॉलोनी स्थित घर में हुई चोरी के बारे में बताते परिवार के सदस्य। संवाद

फोटो : सोनीपत की ब्रह्म कॉलोनी स्थित घर में हुई चोरी के बारे में बताते परिवार के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed