फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jewellery and cash stolen from woman's house while she was getting medicine for her son

Sonipat News: बेटे को दवा दिलाने गई महिला के घर से आभूषण और नकदी चोरी

Thu, 16 Apr 2026 05:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 16 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from woman's house while she was getting medicine for her son
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। बेटे को दवा दिलाने गई मजदूर महिला राजकुमारी के गढ़ी घसीटा स्थित गोपाल नगर स्थित किराये के कमरे का ताला तोड़कर चोर नकदी, सोना-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन चोरी कर लिए। चोरी का पता उस समय चला महिला वापस आई। महिला की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के गांव पूरे पहलवान सिंह का पुरवा की रहने वाली राजकुमारी ने बताया कि उनका परिवार यहां पर मजदूरी करता है। 9 अप्रैल की दोपहर को उनके बेटे दीपक की तबीयत खराब हो गई। वह बेटे को दवा दिलाने के लिए डॉक्टर के पास गई थी।
विज्ञापन


राजकुमारी ने बताया कि कुछ समय बाद जब वह लौटकर आई तो पाया कि कमरे और संदूक का ताला टूटा हुआ था। सोने की बालियां, चांदी की पाजेब, पांच जोड़ी चुटकी, चांदी की अंगूठियां, नाक का कोका, करीब 54 हजार रुपये और मोबाइल चोरी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि चोरी हुई नकदी उनके पति और भांजे ने ई रिक्शा चलाकर कमाई थी। बेटे की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण वह समय पर शिकायत नहीं दे सकी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed