फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jewelery stolen by breaking the lock of a family going to a wedding

Sonipat News: शादी में गए परिवार के घर का ताला तोड़कर आभूषण चोरी

Tue, 12 Mar 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Jewelery stolen by breaking the lock of a family going to a wedding
सोनीपत। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बंद घर से चोर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित अपने परिवार को लेकर बिहार में शादी समारोह में शिरकत करने गए हैं। पीड़ित के साले ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जीवन विहार निवासी सूरज ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन पूजा परिवार सहित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहती हैं। उनके जीजा मनोहर और बहन पूजा परिवार सहित बिहार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए हैं। रात में चोरी हो गई। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने जाकर जांच की तो पता चला कि घर से सोने का मंगलसूत्र, सोने के दो लॉकेट, चांदी के कुंडल, बिछिया, बाजूबंद, सोने की कान की बालियां, दो बच्चों के सोने के लॉकेट चोरी हुए मिले। शिकायत पर सेक्टर-27 थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज लिया है। पुलिस टीम चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed