फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jethani dies due to car collision, Devrani injured

कार की टक्कर से जेठानी की मौत, देवरानी घायल

Thu, 07 Jul 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jethani dies due to car collision, Devrani injured
गांव खंदराई के पास कार की टक्कर से जेठानी की मौत और देवरानी घायल हो गई। शहर थाना पुलिस ने पीजीआई रोहतक से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव खंदराई निवासी मुकेश ने शहर थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी मां सावित्री और चाची लक्ष्मी के साथ मंगलवार को घूमने के लिए घर से निकला था। वह घूमते हुए खंदराई मोड़ के निकट पहुंच गए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने उसकी मां सावित्री और चाची लक्ष्मी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गईं। परिवार के सदस्य उनको लेकर पीजीआई रोहतक पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मां सावित्री की मौत हो गई। उसकी चाची लक्ष्मी को उपचार दिया जा रहा है। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मुकेश के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घर से घूमने निकली देवरानी-जेठानी को कार से टक्कर मारने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में जान गंवाने वाली महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। -इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed