फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   je arrested taking bribe was taken on remand

रिश्वत लेते गिरफ्तार जेई को रिमांड पर लिया

Thu, 02 Sep 2021 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
je arrested taking bribe was taken on remand
सोनीपत। मुरथल में रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए पंचायती राज विभाग के जेई को रोहतक विजिलेंस की टीम ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी को मंगलवार शाम को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। आरोपी कब्रिस्तान की मरम्मत के बिल पास करने के बदले में 30 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन

पटेल नगर के समिद खान ने डीएसपी विजिलेंस नरसिंह अहलावत को शिकायत दी थी उसके परिचित नवीन कुमार ठेकेदार की कंस्ट्रक्शन फर्म है। उसने गांव बख्तावरपुर के कब्रिस्तान की मरम्मत का ठेका चार लाख 47 हजार रुपये में लिया था। पंचायत राज विभाग के जेई राहुल ने ठेकेदार से कहा था कि यह ठेका अधिकारियों से मिलकर दिलवाया है। इसके बदले में 10 प्रतिशत रिश्वत देनी होगी। वह 65 हजार रुपये ले चुका है और अब निर्माण सामग्री के बिल पास करने के बदले वह 30 हजार रुपये और मांग रहा था। जिस पर राहुल से 25 हजार में बिल पास करने का सौदा तय कर लिया था। कार्रवाई करते हुए रोहतक विजिलेंस ने मुरथल में उसे 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था। विजिलेंस रोहतक की टीम ने आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed