फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   JE and contractor accused of taking bribe sent to jail

Sonipat News: रिश्वत लेने के आरोपी जेई व ठेकेदार भेजे गए जेल

Wed, 27 May 2026 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
JE and contractor accused of taking bribe sent to jail
सोनीपत। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा गिरफ्तार किए गए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के कनिष्ठ अभियंता (जेई) और एक ठेकेदार को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।गांव भटगांव निवासी एक शिक्षक ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर गांव में पोल्ट्री फार्म स्थापित किया है। पोल्ट्री फार्म के लिए नए बिजली कनेक्शन हेतु निर्धारित सरकारी शुल्क ऑनलाइन जमा कराने के बावजूद कनेक्शन जारी नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया कि यूएचबीवीएन कार्यालय भटगांव में तैनात जेई सूरज ने उन्हें ठेकेदार राहुल से संपर्क करने को कहा। इसके बाद ठेकेदार ने बिजली लाइन, लोड स्वीकृति और मीटर लगाने के नाम पर दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग की, जो बाद में डेढ़ लाख रुपये में तय हुई।
विज्ञापन

एसीबी ने कार्रवाई करते हुए सोमवार शाम को भटगांव में ट्रैप लगाकर दोनों आरोपियों को रिश्वत की राशि सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। टीम ने पहले ठेकेदार को पकड़ा, जबकि जेई सूरज की भूमिका सामने आने पर उसे भी हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed