{"_id":"5915f97b4f1c1bf2078513a5","slug":"jarmeny-get-gole-sonipat-ansul","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी में छाया सोनीपत का अंशुल, शूटिंग में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी में छाया सोनीपत का अंशुल, शूटिंग में जीता गोल्ड
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
Updated Sat, 13 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
जर्मनी में मेडल जीतने वाला अंशुल मलिक
- फोटो : amarujala beuro
जर्मनी के हैनोवर में 8-11 मई तक खेली गई 11वीं इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में सोनीपत के अंशुल मलिक ने शानदार प्रदर्शन किया। वहां 10 मीटर एअर पिस्टल जूनियर के टीम इवेंट में राजस्थान के शूटरों के साथ मिलकर अंशुल ने गोल्ड मेडल जीता। अंशुल के गोल्ड मेडल जीतने पर उसके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
सोनीपत के सेक्टर-12 निवासी अंशुल मलिक ब्राइट स्कालर स्कूल का छात्र है वहां पर शूटिंग की प्रैक्टिस करता है। अंशुल का चयन कुछ दिन पहले ही जर्मनी के हैनोवर में हुई इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ था, जहां उसको टीम इवेंट में 10 मीटर एअर पिस्टल में खेलना था। उसके साथ टीम में राजस्थान से करण राठी व हेमंत प्रताप भी खेले। वहां, तीनों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 1661 अंक जुटाए और इस तरह सर्वाधिक अंक जुटाकर देश को गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं, 1577 अंकों के साथ स्वीडन दूसरे स्थान पर रहा। उसके बड़े भाई आशीष मलिक ने बताया कि अंशुल अभी जर्मनी से नहीं लौटा और उसके यहां लौटने पर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंशुल का यह पहला इंटरनेशनल मेडल है, जबकि वह पहले कई बार स्टेट व नेशनल स्तर पर मेडल जीत चुका है। अंशुल को गोल्ड मिलने से परिवार के लोग काफी उत्साहित है और हर किसी ने उसे फोन पर बधाई दी।