{"_id":"696e9005f05ad37d6b07f4b0","slug":"jan-sangharsh-manch-demanded-filling-up-of-assistant-professor-posts-sonipat-news-c-197-1-snp1008-148446-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जन संघर्ष मंच ने सहायक प्राध्यापकों के पद भरने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जन संघर्ष मंच ने सहायक प्राध्यापकों के पद भरने की मांग की
Tue, 20 Jan 2026 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। जन संघर्ष मंच हरियाणा की गोहाना इकाई ने सहायक प्राध्यापकों के सभी विज्ञापित पद न भरने के विरोध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा है। राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपने आए मंच के प्रतिनिधियों ने बताया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग ने प्रतिभाशाली उम्मीदवार उपलब्ध होने के बावजूद विभिन्न विषयों में बहुत कम अभ्यर्थियों का चयन किया है।
हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) से नाराज लोगों ने बताया कि आयोग ने अंग्रेजी विषय में 613 पदों के मुकाबले केवल 151 उम्मीदवारों को ही चयन सूची में रखा है। इसी तरह आरक्षित वर्गों के पदों पर भी बेहद कम भर्तियां की गई हैं। इसके कारण योग्य उम्मीदवारों में भारी रोष है। कई अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर पंचकूला में धरने पर बैठे हैं।
जन संघर्ष मंच हरियाणा के अनुसार चयन में बाधा का मुख्य कारण विषय ज्ञान परीक्षा (एसकेटी) में 35 प्रतिशत अंक की शर्त है, जो व्यावहारिक और न्यायसंगत नहीं है। इस परीक्षा के चलते नेट, जेआरएफ, पीएचडी और गोल्ड मेडलिस्ट जैसे योग्य उम्मीदवार भी चयन से बाहर हो गए हैं। इस अनिवार्यता को खत्म किया जाए। साक्षात्कार के लिए ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों को बुलाया जाए, जिससे कि सभी विज्ञापित पदों को भरा जा सके।