फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jammu Mail & Super Express and Pathankot Express will remain canceled

सोनीपत: 21 से जम्मू मेल व सुपर एक्सप्रेस और 22 से पठानकोट एक्सप्रेस रहेगी रद्द

Tue, 17 May 2022 03:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 17 May 2022 03:15 AM IST
सार

ऐसे में इन ट्रेनों से पंजाब व दिल्ली की ओर आने-जाने वाले सोनीपत के यात्रियों को परेशानी होगी और उन्हें दूसरी गाड़ियों में यात्रा करने को मजबूर होना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Jammu Mail & Super Express and Pathankot Express will remain canceled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबाला-लुधियाना रेललाइन के गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के नए माल प्लेटफार्म के निर्माण व रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसको लेकर 21 से 24 मई तक तीन ट्रेनें रद्द रहेंगी। ऐसे में इन ट्रेनों से पंजाब व दिल्ली की ओर आने-जाने वाले सोनीपत के यात्रियों को परेशानी होगी और उन्हें दूसरी गाड़ियों में यात्रा करने को मजबूर होना पड़ेगा। उक्त जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने दी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस (12459/60) 21 से 24 मई तक रद्द रहेगी। जम्मू मेल (14033) 21 से 23 मई और जम्मू मेल (14032) 22 से 24 मई तक रद्द रहेगी। दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस (22429) 22 से 24 मई और दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस (22430) 23 से 25 मई तक रद्द रहेगी। इन ट्रेनों में यात्रा करके पंजाब व जम्मू की ओर जाने वाले सोनीपत के यात्रियों को परेशानी बढ़ेगी। उन्हें यात्रा रद्द करनी पड़ेगी या दूसरी ट्रेनों से आवागमन करना होगा।  
विज्ञापन


पंजाब में इन ट्रेनों का रूट बदलेगा
20 व 22 मई को यात्रा शुरू करने वाली कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस(15707) को व 23 मई को यात्रा शुरू करने वाली अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस (15708) को चंडीगढ़-सानेहवाल होकर चलाया जाएगा। यह ट्रेन राजपुरा, सरहिंद व खन्ना स्टेशनों पर नहीं रूकेगी। 23 मई को यात्रा शुरू करने वाली मालवा एक्सप्रेस (12919) को राजपुरा, धुरी, लुधियाना होकर चलाया जाएगा। यह ट्रेन सरहिंद व खन्ना स्टेशन पर नहीं ठहरेगी। 19, 22, 23 व 24 मई को यात्रा शुरू करने वाली मालवा एक्सप्रेस (12920) को राजपुरा, धुरी, लुधियाना होकर चलाया जाएगा। यह ट्रेन सरहिंद व खन्ना स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पंजाब में गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसको लेकर 21 मई से ट्रेनों को रद्द करने व कई ट्रेनों का रूट बदलने का फैसला लिया गया है। इस दौरान पंजाब की ओर जाने वाले यात्री दूसरी ट्रेनों में सफर कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने दोबारा से टिकट आरक्षित कराना होगा।  -दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed