फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jammu Mail stood for two and a half hours due to engine failure

सोनीपत: इंजन फेल होने से पौने दो घंटे खड़ी रही जम्मू मेल, दिल्ली से दूसरा इंजन मंगवाकर किया रवाना

Fri, 15 Jul 2022 03:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 03:47 AM IST
सार

सोनीपत स्टेशन पर यात्री परेशान होते रहे। ट्रेन करीब 2 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। तब तक यात्री स्टेशन पर ही भटकते रहे। 

विज्ञापन
Jammu Mail stood for two and a half hours due to engine failure
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली से कटरा जाने वाली गाड़ी संख्या 14033 जम्मू मेल की पावर (इंजन) फेल होने से बुधवार देर रात यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पावर फेल होने के बाद जम्मू मेल करीब 1 घंटा 45 मिनट राठधना स्टेशन पर खड़ी रही।

विज्ञापन


पावर फेल होने की सूचना मिलने पर दिल्ली मंडल के अधिकारियों ने दिल्ली से दूसरा इंजन मंगलवाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया, जिसके बाद ट्रेन करीब 2 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। तब तक यात्री स्टेशन पर ही भटकते रहे। यात्रियों ने ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के बाद ही राहत की सांस ली। जम्मू मेल सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रात 8 बजकर 57 मिनट पर पहुंचती है।
विज्ञापन


बुधवार रात सोनीपत स्टेशन पर खड़े यात्री ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन जब राठधना स्टेशन पर पहुंची, तो उसकी पावर फेल हो गई। ट्रेन के चालक के प्रयास के बावजूद बात नहीं बनी तो दिल्ली मंडल के अधिकारियों को सूचना दी गई। जिसके बाद दिल्ली से दूसरी पावर को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी पावर रात 10 बजकर 38 मिनट पर राठधना स्टेशन पर पहुंची। उसके बाद दूसरी पावर को जोड़ने का काम शुरू किया गया। 10 बजकर 45 मिनट पर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। ट्रेन के चलने की सूचना मिलने के बाद सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने राहत की सांस ली। जम्मू मेल सोनीपत स्टेशन पर रात 10 बजकर 52 मिनट पर पहुंची। 

ये ट्रेनें भी घंटों देरी से चली
गाड़ी संख्या  गाड़ी का नाम  देरी

  • 14033     जम्मू मेल       2 घंटे 
  • 12311    नेताजी एक्सप्रेस  9 घंटे 
  • 18309    मूरी एक्सप्रेस     2 घंटे
  • 11077    झेलम एक्सप्रेस   40 मिनट


यात्रियों ने सुनाई व्यथा
जम्मू मेल ट्रेन से पठानकोट जाने के लिए टिकट लिया बुक किया हुआ हूं। मैं अकसर इस ट्रेन से आवागमन करता हूं। ट्रेन पकड़ने के लिए जल्दी स्टेशन पर पहुंच गया था। सोचा था कि आराम से सीट ले लूूंगा, लेकिन स्टेशन पर बैठे करीब डेढ़ घंटे बीत गया है। अब जानकारी मिली है कि जम्मू मेल का इंजन फेल होने से राठधना स्टेशन पर ही रोक दिया गया है। जिससे परेशानी उठानी पड़ रही है और गंतव्य तक पहुंचने पर अधिक देरी होगी। -रविंद्र कुमार, मॉडल टाऊन, सोनीपत

घुटनों का इलाज करवाने के लिए अपने बेटे के पास जा रही हूं। मेरा पोता मुझे 8 बजकर 15 मिनट पर स्टेशन पर छोड़कर गया था। ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे करीब डेढ़ घंटे का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक ट्रेन नहीं आई है। मुझे पठानकोट से अगली ट्रेन पकड़नी है, लेकिन ट्रेन के लेट होने से अगली ट्रेन पकड़ पाना मुश्किल है। रेलवे अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए। -संतोष, सोनीपत।

जम्मू मेल से रोजाना सोनीपत से पानीपत तक सफर करता हूं। जब नरेला ट्रेन के पहुंचने की सूचना मिली तो ट्रेन पकड़ने के लिए कार्यालय से निकल गया था। स्टेशन पर पहुंचा तो पता चला कि जम्मू मेल का इंजन फेल हो गया है। जिसे राठधना स्टेशन पर खड़ा किया गया है। अब ट्रेन का इंतजार करते हुए स्टेशन पर पौने दो घंटे बीत चुके हैं। ट्रेन की पावर बदलने की जानकारी मिली है, लेकिन पावर कब तक बदली जाएगी। ट्रेन कब स्टेशन पर पहुंचेगी, पता नहीं। -राजेंद्र कुमार, पानीपत



जम्मू मेल की बुधवार देर रात पावर फेल हो गई थी। ट्रेन राठधना स्टेशन पर खड़ी की गई थी। इंजन फेल होने पर दिल्ली से दूसरा इंजन मंगवाकर ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। -दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तरी रेलवे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed