फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jammu and Kashmir Lieutenant Governor participated in the induction ceremony.

Sonipat News: इंडक्शन में जम्मूू कश्मीर के उपराज्यपाल हुए शामिल

Mon, 24 Aug 2026 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Lieutenant Governor participated in the induction ceremony.
48-आईआईएम रोहतक के इंडक्शन कार्यक्रम में पहुँचे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। स्रोत
रोहतक। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रोहतक में रविवार को इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आईपीएम) के आठवें बैच और इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन लॉ (आईपीएल) के छठे बैच के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

नए विद्यार्थियों के संस्थान में प्रवेश और उनके शैक्षणिक सफर की शुरुआत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधन, कानून, कॉरपोरेट और उद्योग जगत से जुड़े कई विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे आईआईएम रोहतक पहुंचे। उन्होंने शाम 4:30 बजे से 5:50 बजे तक संस्थान के सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक वातावरण और भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराया गया। आईआईएम रोहतक की ओर से तैयार कार्यक्रम के पोस्टर में विभिन्न क्षेत्रों के कुल 22 विशेषज्ञों के नाम शामिल किए गए थे। कार्यक्रम में सभी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed