{"_id":"57eebfe74f1c1bcb4b5742a7","slug":"jam-traffic-road-rob-fault-sonepat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक रोड आरओबी पर ट्रक खराब, दिन भर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक रोड आरओबी पर ट्रक खराब, दिन भर जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 01 Oct 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत शहर की तरफ रोहतक रोड आरओबी उतरते समय शुक्रवार सवेरे करीब 10 बजे एक ओवरलोड ट्रक खराब हो गया। खराबी आने के बाद ट्रक को आरओबी पर ही खड़ा करना पड़ा। इससे वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। रोहतक रोड आरओबी से बैंयापुर तक और शहर की तरफ बहालगढ़ रोड ट्रक यूनियन तक लंबा जाम लगा रहा। करीब दोपहर तक लगे पांच किलोमीटर लंबे जाम से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सोनीपत शहर की तरफ आते समय एक ओवरलोड ट्रक रोहतक रोड आरओबी पर खराब हो गया। टायरों में दिक्कत आने के कारण उसे वहीं खड़ा करना पड़ा। इससे पुल से आवागमन ठप हो गया। इस दौरान पुलिस ने क्रेन की मदद से खराब ट्रक को हटाया और जाम में फंसें वाहनों को चालू करवाया। रोहतक रोड पर जाम के चलते एंबुलेंस व स्कूल बसें भी फंस गई।