फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jam formed in Khanpur Kalan due to stoppage of water supply

Sonipat News: पानी आपूर्ति बंद होने पर खानपुर कलां में लगाया जाम

Tue, 01 Jul 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 01 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Jam formed in Khanpur Kalan due to stoppage of water supply
फोटो 12: सोनीपत के गांव खानपुर कलां में गोहाना-गन्नौर मार्ग के बीच में खड़ा किया गया ट्रैक्टर व
गोहाना। गांव खानपुर कलां के ग्रामीणों ने सोमवार को पेयजल संकट से परेशान होकर गोहाना-गन्नौर रोड पर जाम लगा दिया। उप तहसील कार्यालय के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करके और कांटेदार झाड़ियां डालकर जाम लगाया। जाम में काफी वाहन फंस गए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय व मेडिकल काॅलेज अस्पताल जाने वाले लोग भी परेशान हुए। सहायक पुलिस आयुक्त ऋषिकांत ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग डेढ़ घंटे तक जाम रहा।
विज्ञापन

गांव खानपुर कलां में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के विधि विभाग परिसर में पेयजल की आपूर्ति के लिए अलग से जलघर बनाया गया है। वहां से विश्वविद्यालय के गोहाना-गन्नौर रोड के दूसरी तरफ के हिस्से में पेयजल पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पाइपलाइन विश्वविद्यालय के बाहर से है। इसके साथ रहने वाले कई ग्रामीणों ने अवैध कनेक्शन कर रखे थे। इससे विश्वविद्यालय में पेयजल संकट गहरा जाता था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी लाइन से 15 दिन पहले ग्रामीणों के अवैध कनेक्शन कटवा दिए।
ग्रामीणों ने अधिकारियों व नेताओं से गुहार लगाई, लेकिन कनेक्शन नहीं जोड़े गए। सोमवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे गोहाना-गन्नौर रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर और झाड़ियां डालकर जाम लगा दिया।
उस समय भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, महिला विश्वविद्यालय में ड्यूटी पर जाने का समय भी होता है। इससे अधिकारी, कर्मचारी व दूसरे गांवों के लोग जाम में फंस गए। सहायक पुलिस आयुक्त ऋषिकांत व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

एसीपी ने कहा कि अधिकारियों से बातचीत करके समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। ग्रामीणों ने इसके बाद 10 बजे जाम खोल दिया। उधर, विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों ने अवैध कनेक्शन कर रखे थे, जिनको कटवाया गया है।

फोटो 12: सोनीपत के गांव खानपुर कलां में गोहाना-गन्नौर मार्ग के बीच में खड़ा किया गया ट्रैक्टर व

फोटो 12: सोनीपत के गांव खानपुर कलां में गोहाना-गन्नौर मार्ग के बीच में खड़ा किया गया ट्रैक्टर व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed