{"_id":"66410c1f5f4576e9930a0eed","slug":"jaideep-lost-in-tough-competition-even-sujit-could-not-get-the-quota-sonipat-news-c-197-1-snp1001-118189-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कड़े मुकाबले में हारे जयदीप, सुजीत भी नहीं दिला सके कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कड़े मुकाबले में हारे जयदीप, सुजीत भी नहीं दिला सके कोटा
Mon, 13 May 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 13 May 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। तुर्किए के इस्तांबुल में आयोजित हो विश्व ओलंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारत को कोई सफलता नहीं मिल सकी। कांस्य पदक के लिए मैट पर उतरे दोनों पहलवान हार गए। अब तक ओलंपिक में देश को छह कोटे मिले हैं। यह ओलंपिक क्वालीफायर के लिए अंतिम प्रतियोगिता थी।
तुर्किए के इस्तांबुल में 9 से 12 मई तक हुई विश्व ओलंपिक कुश्ती क्वालीफायर प्रतियोगिता में अंतिम दिन फ्रीस्टाइल के दोनों पहलवान जयदीप व सुजीत कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में हार गए। सुजीत, (चरखी दादरी हरियाणा, 65 किलो) व जयदीप (सोनीपत, हरियाणा, 74 किलो) कांस्य पदक के लिए मैट पर उतरे। प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर भी ओलंपिक कोटा जीता जा सकता था। हालांकि दोनों पहलवान हारकर बाहर हो गए। जयदीप को मेजबान तुर्किए के पहलवान सोनेर डेमिरटास ने 2-1 से हराया। वहीं सुजीत को मंगोलिया के पहलवान तुलगा तुमुर ओचिर से 6-1 से हार का सामना पड़ा।
पांच बेटियों व एक बेटे ने देश को दिलाया है कोटा
ओलंपिक में देश के छह पहलवान भाग ले सकेंगे। जिसमें महिला वर्ग में पांच व फ्री स्टाइल वर्ग में एक पहलवान शामिल है। अब तक देश के लिए निशा दहिया, विनेश फोगाट, अंतिम पंघाल, अंशु मलिक व रितिका तथा फ्री स्टाइल में अमन ने कोटा हासिल किया है।