{"_id":"5627b173df900c3b3ce2761a1708eaaf","slug":"jaat-reservation-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीपीओ आफिस के रिकॉर्ड रूम में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीपीओ आफिस के रिकॉर्ड रूम में लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला खरखौदा(साेनीपत)
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में भाईचारे के दम पर हिंसा व आगजनी के दौरान शांति कायम रही। कुछ शरारती तत्व शांति को भंग करना चाहते हैं। इसी के चलते किसी ने बीडीपीओ आफिस के रिकार्ड में रूम में आग लगा दी। जिसके चलते रिकॉर्ड जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग स्थित खंड विकास एवं पंचायती कार्यालय का कार्यालय व रिकार्ड रूम है। सुबह पता चला कि किसी ने रिकार्ड रूम में आग लगा दी है। मामले की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि कोई व्यक्ति माहौल का खराब करना चाहता है।
विज्ञापन
रिकार्ड रूम जलने का समाचार सामने आया। जो सीधा-सीधा साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। पुलिस भी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
सुमित खोखर, एसईपीओ, खरखौदा।
खरखौदा में शांति व अमन कायम
जाट आरक्षण के दौरान खरखौदा शहर का संपर्क अन्य सभी शहरों से कटा रहा। प्रदेश में इस आंदोलन को लेकर जगह जगह दंगे फसाद हुए। कई शहरों में आपसी तनाव हुआ। खरखौदा में हालांकि कोई भी ऐसा दंगा फसाद नहीं हुई, 36 बिरादरी के सहयोग से यहां पर अफवाहों व दहशत के बीच भी शांति बनी रही। शांति बरकरार रखने के लिए उपायुक्त ने पैरामिलिट्री फोर्स की एक एसएसबी की कंपनी खरखौदा में तैनात की गई है।
विज्ञापन