फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   jaat reservation

रह रहकर सुलग रही आरक्षण की चिंगारी...

Tue, 23 Feb 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Tue, 23 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
jaat reservation

जाट आरक्षण आंदोलन रविवार रात से बेशक प्रदेश में शांत हो गया हो, लेकिन सोनीपत जिले में कई जगहों पर हालत अभी भी गंभीर बने हुए हैं। सोमवार को आंदोलन फिर से उग्र हो गया। अलसुबह कुमासपुर के पास फिर से जाम लगाकर गाड़ियों में आग लगा दी गई।

विज्ञापन


लड़सौली के पास एक बार जाम तो खोल दिया गया, लेकिन दोबारा से कुछ लोगों ने जाम लगा दिया। जाम खुलवाने के दौरान फोर्स और लोगों के बीच फायरिंग भी हुई। फायरिंग में संजीत निवासी पांची जाटान, सन्नी निवासी गुमड़ हाल आबाद गांधी नगर गन्नौर, राजेश शामली गांव और दिलबाग की मौत हो गई और प्रवीण, सुमित, अनिल, दिलबाग, नरेश, रणवीर के साथ दो अन्य घायल हैं।
विज्ञापन


इस दौरान हुई पत्थरबाजी में डीएसपी सहित 25 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए हैं। जिले में सोमवार को सबसे गंभीर स्थिति गन्नौर क्षेत्र की बनी हुई थी। गन्नौर के राजलूगढ़ी पर ट्रैक और लड़सौली में जीटी रोड दोनों जगहों पर जाम बना रहा। समाचार लिखे जाने तक जीटी रोड पर कुमासपुर और बीसवां मिल चौक पर भी जाम लगा दिया गया था। गोहाना में कहीं हद तक हालत काबू में है। वहीं खरखौदा और सोनीपत शहर में स्थिति स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटी रोड पर हिंसा पर उतरे आंदोलनकारी
लड़सौली में रविवार रात को डीएसपी और एसडीएम की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था। इसके बाद सोमवार सुबह ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर से कुछ लोगों ने जाम लगा दिया। मौके पर फोर्स पहुंची, लेकिन लोगों ने जाम खोलने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद लोग हिंसा पर उतारू हो गए। जिन्हें काबू करने के लिए फोर्स ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया।

हालात बिगड़ता देख रैपिड एक्शन फोर्स को बुलावा देकर पुलिस फोर्स ने आगे बढ़ना शुरू किया। फोर्स जीटी रोड पर आगे बढ़ रही थी तो कुछ लोग गांवों में घुस गए और पिछली तरफ से आकर फोर्स को घेर लिया। ऐन मौके पर मिलिट्री की पांच गाड़ियां पहुंच गई। जिसे देखते ही आंदोलनकारी पीछे हट गए।

इसके बाद एक बार फिर से बातचीत का दौर चला। गांव की स्कूल वाली गली में एडीसी और डीएसपी सतीश शर्मा और सुनील ने लोगों से बातचीत की, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। कुछ ही देर में आईजी परमजीत अहलावत, एसपी अभिषेक गर्ग और डीसी राजीव रतन भी पहुंचे।

लेकिन वे ग्रामीणों से बात करते, उससे पहले ही जीटी रोड पर पानीपत की ओर से आ रही कुछ गाड़ियों को आग लगा दी। आईजी समेत अन्य अधिकारी वहां पहुंचे तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद आदेश मिलते ही फोर्स ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में चार लोगों की मौत जबकि नौ लोग घायल हो गए।

गन्नौर में सुलगी आरक्षण की चिंगारी
जाट आरक्षण आंदोलन की आग अब गन्नौर तक पहुंच गई है। गन्नौर के राजलूगढ़ी में आंदोलनकारी ट्रैक पर सोमवार को भी डटे रहे। वहीं आरक्षण की मांग को लेकर लड़सौली में जीटी रोड पर जाम लगाया गया है। लड़सौली और राजलूगढ़ी दोनों ही गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में हैं। इसके अलावा सोमवार को जिले के बाकी क्षेत्रों में ज्यादा असर नहीं रहा। जीटी रोड पर सोमवार सुबह के समय हालात सामान्य थे तो नुकसान का आंकलन हुआ।

कुमासपुर से लेकर लड़सौली तक करीब 100 वाहन जलकर खाक हो चुके हैं। जीटी रोड पर जाम खुलने के बाद भी वाहनों को पार कर पाना मुश्किल बना हुआ है। जगह-जगह जले हुए वाहन और पेड़ पड़े हुए हैं। वाहन मालिक बेबसी से राख हुए वाहनों को देख रहे हैं।

गाजियाबाद के रमेश ने बताया कि रविवार रात को सेना ने वाहनों को आगे कर दिया। अचानक दोनों तरफ उपद्रवी आ गए और एक साथ दर्जनों वाहनों को आग लगा दी। वह वाहनों को जलता देखते रहे लेकिन कुछ नहीं कर सके। रविवार को जहां जीटी रोड पर होटल, कालेज, पार्क व दूसरी बिल्डिंगों को निशाना बनाया गया, वहीं सोमवार को भी उपद्रवियों ने वाहनों को निशाना बनाकर आग के हवाले कर दिया।


जली दुकानें व शोरूम देखने निकले दुकानदार

सोमवार को दिनभर जीटी रोड पर हिंसा का दौर चलता रहा। हालांकि गोहाना में नई घटना नहीं हुई, लेकिन खौफ व दहशत का माहौल अब भी बना हुआ है। दुकानदार व व्यापारी बाजार में निकलकर अपनी जली हुई दुकानें व शोरूम देख रहे हैं। दो दिन से लापता युवक का शव मिलने से वाल्मीकि बस्ती में सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed