फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   jaat quota

भाजपा उपाध्यक्ष के सामने फफक कर रो पड़े व्यापारी

Wed, 24 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना Updated Wed, 24 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
jaat quota

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रवियों द्वारा किए हिंसा व आगजनी से अब भी शहर में खौफ है। कर्फ्यू के चलते मंगलवार को भी पंजाबी बहुल बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारियों के बीच पहुंचे भाजपा नेता राजीव जैन के सामने ही कई व्यापारी फफक कर रो पड़े और भाजपा नेता से कई तीखे सवाल पूछे।

विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा, सरकार व प्रशासन उनकी सुरक्षा तो कर नहीं सका, कम से कम पलायन करने के लिए जगह तो बता दे। इतना ही नहीं, व्यापारियों ने फुव्वारा चौक पर सुरक्षा व मुआवजे की मांग को लेकर धरना भी शुरू कर दिया। भाजपा नेता जैन ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवारों को मुआवजे के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


व्यापारी रामधारी जैन, कश्मीरी लाल, महेंद्र, राजेंद्र सैनी, जगदीश, बलराम, रमेश, साहिल, श्याम व सुरेंद्र विश्वास आदि ने कहा कि आरक्षण की मांग को लेकर जाटों ने अपना आंदोलन शुरू किया था। उनकी लड़ाई सरकार से थी, लेकिन आंदोलन का शिकार दुकानदार बन गए। दुकानदारों को करोड़ों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार रोजगार समाप्त होने के कारण सड़क पर आ गए हैं। उनकी रोजी-रोटी का साधन उनसे छीन गया है। दुकानदारों का कहना है कि उपद्रवी उनकी दुकानों को लूटकर व आग लगाकर चले गए और प्रशासन मूकदर्शक बने देखता रहा। समय रहते प्रशासन कदम उठाता तो दुकानदारों का भूखा मरने के हालात नहीं आती। लूटपाट व आगजनी का सबसे बड़ा कसूर सरकार का है, जो इन उपद्रवियों को रोकने में नाकाम रही।

उपद्रव से लोगों के मन में अशांति फैल गई है। शहर वासी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बच्चों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। सरकार से मांग है कि जिन दुकानदारों का जितना भी नुकसान हुआ है उसका पूरा मुआवजा दिया जाना चाहिए और उन्हें सुरक्षा की गारंटी देनी चाहिए। अगर सरकार ऐसा नहीं कर सकती तो व्यापारियों व दुकानदारों को पलायन करने के लिए ऐसी जगह मुहैया कराए जिससे वह सुरक्षित रह सके।

अधिकारी खुद आकर आंकलन, हम नहीं जाएंगे डीसी के पास
व्यापारियों ने कहा कि सरकार ने मुआवजे के लिए उपायुक्त के पास जाकर फार्म भरने की शर्त रखी है। अधिकारियों को मौके पर आकर निरीक्षण करना चाहिए। इसी मांग को लेकर फौव्वारा चौक पर धरना दिया गया है। यह धरना तब तक जारी रहेगा तब तक उन्हें सुरक्षा की गारंटी व मुआवजे का कठोर आश्वासन न मिले।

दिनभर बंद रहा बाजार
दुकानदारों व व्यापारियों द्वारा धरना देने के कारण मंगलवार को दिनभर बाजार बंद रहा। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद करके फौव्वारा चौक पर पीड़ित दुकानदारों का साथ दिया। इसके अलावा कहीं न कहीं शहर में हुए उपद्रव के कारण दुकानदारों में अपनी सुरक्षा को लेकर मन में डर सा बना हुआ है।

रोडवेज को तीन करोड़ का नुकसान
जाट आरक्षण को लेकर शुरू हुए आंदोलन के बाद उपद्रव में बदलने से रोडवेज का चक्का पिछले नौ दिन से जाम है। जिससे अब तक करीब 35 लाख का नुकसान दिनभर होने वाली आमदनी के रुकने के कारण हुआ। इसके अलावा तीन बसों के जलने व 27-28 बसों के शीशे तोड़े गए हैं। स्टैंड इंचार्ज अशोक खोखर ने बताया कि पिछले नौ दिन में रोडवेज को करीब तीन करोड़ का नुकसान हो चुका है। जिसके कारण यह नुकसान और बढ़ रहा है।

हिंसा व आगजनी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : जैन
दुकानदारों द्वारा फौव्वारा चौक पर धरना दिए जाने पर भाजपा उपाध्यक्ष राजीव जैन ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों की मांगे सुनी। राजीव जैन ने धरने से उठकर सभी क्षतिग्रस्त दुकानों का जायजा लिया और उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं घटना में शामिल उपद्रवियों, अधिकारियों व नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का दुकानदारों को आश्वासन दिया।

यूं छलका दुकानदारों का दर्द...
बाप-दादा की मेहनत जलकर राख
दुकानदार प्रवीन खुराना ने बताया कि फौव्वारा चौक पर उसकी खुराना जरनल स्टोर के नाम से दुकान है। जिसे उनके बाप-दादा ने जिंदगी भर मेहनत कर खड़ा किया था। लेकिन उपद्रवियों ने दुकान का शटर काटकर लूटा और उसमें आगजनी करके भाग गए। इससे उन्हें करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। जिससे परिवार ने तीन दिन से खाना तक नहीं खाया।

दुकान तो लूटा ही, बाइक सहित लगा दी आग
दुकानदार बंसी रहेजा ने बताया कि उसने रोहतक गेट के पास न्यू लुधियाना फैशन के नाम से रेडीमेट की दुकान थी। उपद्रवियों ने दुकान को पहले लूटा और आगजनी कर दी। सारी दुकान जलकर राख हो गई। इतना ही नहीं बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। उसे करीब 10 लाख का नुकसान हुआ। यहीं दुकान परिवार की कमाई का साधन था इसे भी छीन लिया गया।

जिंदगी भर की मेहनत कर दी राख
दुकानदार सचिन ने बताया कि महम मोड़ के पास उसकी न्यू महादेव टेलिकॉम के नाम से दुकान थी। जिसे जिंदगीभर जोड़-जोड़कर मेहनत से बनाया था। उपद्रवियों ने दुकान में रखा सामान लूट लिया और आग लगा दी। जिससे दुकान में दोबारा सामान तक रखने की जगह नहीं बची है। जिसके कारण वे रोड पर आने को मजबूर हो गए हैं। उन्हें करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है।

नहीं मिला मुआवजा तो भीख मांगने पर होंगे मजबूर
दुकानदार सुरेश बंसल ने बताया कि रोहतक गेट के पास उसकी रवि ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान थी। जिसे उपद्रवियों ने लूटकर उसमें आग लगा दी। दुकान को बनाने के लिए उसने 10 लाख ब्याज लिए थे। अब सब कुछ खाक हो चुका है। जिससे उसे करीब 25 लाख का नुकसान हुआ है। अगर सरकार ने कोई मुआवजा नहीं दिया तो वे भीख मांगने पर मजबूर हो जाएंगे।

तीन महीने पहले हुई चोरी, अब लूटपाट
दुकानदार साहिल ने बताया कि नए बस स्टैंड के सामने उसकी हंस न्यूज एजेंसी के नाम से दुकान है। तीन महीने पहले इस दुकान में लाखों का सामान चोरी हुआ था। अब उपद्रवियों दुकान में रखा सारा सामान लूट लिया। जिससे उसे करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। नुकसान होने से पूरा परिवार सहमा हुआ है।


कारगिल युद्ध में नहीं हारा, शोरूम की तबाही से हार गया
दुकानदार जयपाल ने बताया कि रोहतक गेट के पास उसका अंदाज गारमेंट्स के नाम से तीन मंजिला शोरूम है। वह एयरफोर्स में फ्लाइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। पिता भी हरियाणा सरकार में डिप्टी सुपरिटेंडेंट रहे हैं। दोनों की पेंशन से शोरूम बनाया था। उपद्रवियों ने शोरूम को लूट लिया और उसमें आग लगा दी। जिससे करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है। जयपाल का कहना है कि उसने कारगिल का युद्ध लड़ा है। वह कारगिल के युद्ध में नहीं हारा था, लेकिन शोरूम के तबाह होने से हार गया है। क्योंकि कमाई का सारा साधन छीन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed