फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ITI building construction waiting for allotment

Sonipat News: अलॉटमेंट के इंतजार में आईटीआई भवन निर्माण

Sat, 10 May 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
ITI building construction waiting for allotment
फोटो 34- सोनीपत के राठधना रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान। संवाद
सोनीपत। गांव खेवड़ा स्थित चौहान जोशी रोड पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के दो मंजिला भवन का निर्माण करीब साढ़े 8 वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि करीब सात एकड़ में 4.80 करोड़ रुपये से बनने वाले आईटीआई के भवन के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर लिया है, लेकिन विभाग को निर्माण कार्य शुरू करने के लिए अभी भी मुख्यालय से मिलने वाली अलॉटमेंट का इंतजार है।
विज्ञापन

केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2016 में खेवड़ा में आईटीआई के निर्माण की घोषणा की थी। इसके भवन के निर्माण के लिए 4.80 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया जा चुका है। इससे पहले भी जमीन का अभाव आईटीआई के निर्माण में बाधक बना था। वर्ष 2022-23 में वन विभाग से एनओसी मिलने पर आईटीआई का निर्माण शुरू होने के बाद इसकी जमीन का आधा हिस्सा मेरठ-लोहारू राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी में अधिगृहित हो गया था। ऐसे में जमीन कम होने के चलते विभाग ने आईटीआई का निर्माण करने से मना कर दिया था। अब चौहान जोशी रोड पर सात एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। दो मंजिला भवन का लेआउट व बजट भी मुख्यालय से मंजूर करवा लिया गया है। अब अलॉटमेंट के बिना विभाग आईटीआई भवन का निर्माण शुरू नहीं करवा पा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
गांव खेवड़ा में बनने वाले आईटीआई के भवन को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। फिलहाल अलॉटमेंट के बिना निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा सकता। मुख्यालय से अलॉटमेंट मिलते ही खेवड़ा में आईटीआई भवन का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। -पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed