फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ITI admission opportunity ends, 371 seats remain vacant

Sonipat News: आईटीआई में दाखिले का मौका खत्म, 371 सीटें रह गईं खाली

Wed, 01 Oct 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
ITI admission opportunity ends, 371 seats remain vacant
फोटो 12- सोनीपत के राठधना रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अंतिम दिन दाखिले के ल
सोनीपत। जिले के महाविद्यालयों व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चल रही दाखिला प्रक्रिया का अंतिम दौर 30 सितंबर को समाप्त हो गया। आईटीआई में दाखिले के लिए मिली 15 दिन की छूट 105 विद्यार्थियों ने फायदा उठाया है जबकि महाविद्यालयों में दाखिला लेने में विद्यार्थियों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन

आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया लागू करने के बाद भी सोनीपत आईटीआई की 31 ट्रेड में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में तय की गई 1044 सीटों पर केवल 727 ही दाखिले हुए हैं। पांचवें व अंतिम अवसर के बावजूद 317 सीटें अब भी शेष रह गई हैं।
विज्ञापन

ड्रेस बनाओ, भू सूचना सहायक, हरित हाइड्रोजन उत्पादन तकनीशियन, लिटो ऑफसेट मशीन माइंडर, मशीनिस्ट ग्राइंडर ड्यूल ट्रेड में दाखिला लेने में किसी भी विद्यार्थी ने रुचि नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से महाविद्यालयों में दाखिले से वंचित छात्राें को एक और मौका देते हुए 20 सितंबर को दोबारा पोर्टल खोला गया था।
इस दौरान स्नातक प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्नातकोत्तर प्रथम, द्वितीय वर्ष की कक्षाओं में दाखिले पाने की छूट दी गई थी। अधिकतर महाविद्यालयों में इस अवधि का एक-दो विद्यार्थी ने ही फायदा उठाया है। जिले के 23 राजकीय, निजी, एडिड महाविद्यालयों में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 13562 सीटें तय की गई थीं।

दाखिला प्रक्रिया पूर्ण होने व अंतिम अवसर दिए जाने के बावजूद अधिकतर महाविद्यालयों में 40 से 45 फीसदी सीटों पर दाखिले नहीं हुए हैं।
महाविद्यालय प्रबंधकों की मांग पर ही निदेशालय की ओर से दाखिला प्रक्रिया के लिए अंतिम मौका दिया गया था। समय अवधि पूरी होने पर सभी शिक्षण संस्थानों में अब विद्यार्थियों को चाहकर भी दाखिला नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed