फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   It is not decided whether Lok Sabha elections will be contested alone or in alliance: Dushyant

लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे या गठबंधन से, यह तय नहीं : दुष्यंत

Fri, 08 Mar 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 08 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
It is not decided whether Lok Sabha elections will be contested alone or in alliance: Dushyant
खरखौदा (सोनीपत)। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को खरखौदा के मटिंडू रोड पर स्थित सावित्री बाई फूले पार्क में सावित्री बाई फूले की 21 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण करते हुए उन्हें नमन किया। कहा कि सावित्री बाई फूले देश की पहली शिक्षिका के साथ स्वतंत्रता सेनानी भी थी।
विज्ञापन

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे या गठबंधन से, इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। फिलहाल जजपा 13 मार्च को डाॅ. अजय चौटाला के जन्मदिवस पर हिसार में रैली करने जा रही है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दक्षिण भारत में गठबंधन दलों के साथ सीटों का बंटवारा हो रहा है। उत्तर भारत में अभी यह फाइनल नहीं हुआ है। जजपा हर स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि सावित्री फुले हमेशा कहती थीं कि शिक्षा वो चाबी है, जिसके दम पर आपके भविष्य के उत्थान के तालों को खोल सकते हैं। आज हमें उनके संघर्ष भरे जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। आज हमारी बेटियां शिक्षित होकर हर क्षेत्र में अपना नाम कमा रही है, शायद यह माता सावित्री फुले के संघर्ष और तपस्या के कारण ही है।
विज्ञापन

उप-मुख्यमंत्री ने पार्क में चल रहे कार्यों को पूरा करवाने के लिए कमेटी को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंंने कहा कि पिछले दिनों यहां ओलावृष्टि से खराब हुई फसल की गिरदावरी के लिए अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। किसानों की इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। सभी किसान अपनी फसल के खराबे का 15 मार्च तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं, ताकि उन्हें खराब हुई फसल का उचित मुआवजा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खरखौदा आईएमटी में मारुति अपना प्लांट लगा रही है। प्लांट के शुरू होने से क्षेत्र के करीब 40 किलोमीटर में बसे गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। इस मौके पर जेजेपी जिलाध्यक्ष राज सिंह दहिया, चेयरमैन सुमित राणा, पवन, भूपेंद्र मलिक, रजनी मलिक, देवेन्द्र दहिया, जोनी लठवाल, रवि दहिया, रोहताश दहिया, अशोक सरोहा, सुनील बड़ौली, कृष्ण सरोहा, रविन्द्र सांगवान, सुधीर धनखड़, दिलबाग रोहणा, पदम रांगी, मंजू सिसाना, रोशन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed