फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   It is necessary to eat pure and balanced food for a healthy body.

Sonipat News: स्वस्थ शरीर के लिए शुद्ध व संतुलित भोजन करना आवश्यक

Sat, 17 May 2025 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to eat pure and balanced food for a healthy body.
खरखौदा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट जागरूकता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता आरोग्य भारती से यशपाल आर्य ने बताया कि स्वस्थ शरीर के लिए शुद्ध, संतुलित भोजन करना आवश्यक है। उन्होंने मोटे अनाज, घर का बना खाना और गन्ने के रस, नींबू पानी जैसे पारंपरिक पेय के सेवन पर जोर दिया। साथ ही मोबाइल और टीवी के सामने भोजन करने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विज्ञापनों से प्रभावित होकर खाने की आदतें न बदलें और फास्ट फूड से दूरी बनाकर रखें। उन्होंने यह भी कहा कि विवाह जैसे आयोजनों में भोजन की बर्बादी से बचना चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ राष्ट्र की नींव रखता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य संदीप कुमार अहलावत ने की। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक राजेन्द्र नांदल, वर्ग अनुदेशक शमशेर, आदित्य राठी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed