फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   It is important to be aware against cyber crime: Renu Bhatia

साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक होना जरूरी : रेनू भाटिया

Tue, 06 May 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 06 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
It is important to be aware against cyber crime: Renu Bhatia
फोटो 26- सोनीपत के गांव अकबरपुर बारोटा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साइबर
सोनीपत। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि आज सोशल मीडिया ने सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित किया है। यह जहां लाभकारी है, वहीं इसके कई दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चे अनजाने में सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा कर देते हैं, जो उनके लिए गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकती है। ऐसे में साइबर अपराधों के खिलाफ सतर्क व जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

भाटिया ने गांव अकबरपुर बारोटा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साइबर अपराध एवं कानूनी सेवाओं पर आधारित कार्यक्रम में बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई अप्रिय घटना होती है या कोई ब्लैकमेल करने की कोशिश करता है तो डरने की बजाय हिम्मत से काम लें। इसकी जानकारी माता-पिता, आयोग या पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया से दूरी बनाकर शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें, तभी हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। साइबर अपराध से बचाव के लिए शिक्षक, अभिभावक व पुलिस की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं के लिए जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है।
साइबर थाना प्रभारी बसंत ने मोबाइल, कंप्यूटर व इंटरनेट के माध्यम से होने वाले विभिन्न साइबर अपराधों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनधिकृत लिंक या विज्ञापन पर क्लिक करने से स्पाई सॉफ्टवेयर मोबाइल में इंस्टॉल हो सकते हैं। इससे ब्लैकमेलिंग या यौन शोषण जैसे अपराधों को अंजाम दिया जा सकता है। साइबर अपराध की शिकायतें https://cybercrime.gov.in वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई जा सकती हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनिया मोर, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी प्रवीण कुमारी, महिला सुरक्षा अधिकारी रजनी गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी योगेश चंद्र, डीसीपीओ डॉ. ऋतु गिल, प्राचार्य भारती, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योत्सना, एसएमओ डॉ. गौरव अग्रवाल, महिला थाना प्रभारी कविता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed