फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   IT company officer, robbed car and two laptops

पिस्तौल दिखाकर आईटी कंपनी के अफसर से कार, दो लैपटॉप लूटे

Wed, 14 Apr 2021 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
IT company officer, robbed car and two laptops
राई। हाईवे पर कार को टक्कर मारकर भागे ट्रक चालक को देखकर पकड़ने के लिए कार रोकना आईटी कपंनी के अफसर के लिए महंगा पड़ गया। दरअसल मंगलवार तड़के करीब तीन बजे गुरुग्राम से हिमाचल जाते समय राई के पास आई कंपनी के अधिकारी ने कार रोक रखी थी। उसके साथ उसका साथी भी था। इसी दौरान चार युवक उनके पास पहुंचे और पिस्तौल दिखाकर कार, दो लैपटॉप, कागजात और कपड़े लूटकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब के जिला होशियारपुर के गांव कलसा निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह गुरुग्राम की आईटी कंपनी में एचआर में अधिकारी के पद पर काम करता है। वह और उसका दोस्त हिमाचल के जिला कांगड़ा के गांव रेही का रहने वाला विकास शर्मा कार मेें गुरुग्राम से घर जा रहे थे। राई गांव के पास एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिस पर वह राई थाना में शिकायत दर्ज कराकर आगे चल दिए। जब वह भिगान के पास पहुंचे तो उन्हें वह ट्रक चालक दिखाई दिया। आरोपी ट्रक चालक को पकड़ने के लिए जब उन्होंने कार रोकी तो चार युवक उनके पास आए। एक युवक ने पिस्तौल उन पर पिस्तौल तान दी और उसे कार से नीचे उतार दिया। इसके बाद आरोपी कार लेकर पानीपत की ओर भाग निकले। कार में उनके दो लैपटॉप, कागजात और कपड़े थे। शिकायत के आधार पर मुरथल पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बदमाश के लंबे थे बाल, माथे पर बांध रखा था कपड़ा
गुरमीत सिंह ने बताया किस बदमाश ने उस पर पिस्तौल तान रखी थी उसके सिर के बाल काफी लंबे थे। लउसने अपने माथे पर कपड़ा बांध रखा था। उसके साथियों ने युवक को कहा था कि कार सवार को गोली मार दे, जिससे वह डरकर कार से उतर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को पिस्तौल दिखाकर कार, लैपटाप, कपड़े, कार्ड व कागजात लूटने की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर बदमाशों का पता लगाने के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजबीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed