फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Issue of facilities of Rajlu Garhi-Gannaur station raised

Sonipat News: राजलू गढ़ी-गन्नौर स्टेशन की सुविधाओं का उठाया मुद्दा

Sun, 22 Sep 2024 05:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Issue of facilities of Rajlu Garhi-Gannaur station raised
फोटो 36- दिल्ली रेलवे भवन में सीनियर डिविजनल इंजीनियर वैभव पाठक को मांग पत्र देते रेलवे स्टेशन
सोनीपत। रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति गन्नौर-राजलू गढ़ी ने दिल्ली मंडल के अधिकारियों के समक्ष सोनीपत के राजलू गढ़ी व गन्नौर स्टेशन की मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा उठाया। समिति के सदस्य त्रिलोक चंद शर्मा ने दोनों स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़वाने को लेकर दिल्ली मंडल के सीनियर डिविजनल इंजीनियर वैभव पाठक को मांग पत्र सौंपा। वहीं, अधिकारियों ने उन्हें जल्द दोनों स्टेशनों का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

समिति ने मांग पत्र में बताया कि राजलू गढ़ी व गन्नौर स्टेशन पर यात्रियाें के लिए कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जबकि रेलवे आजादी का अमृत महोत्सव, अमृत भारत योजना व गति शक्ति योजना के तहत कई स्टेशनों पर सुंदरीकरण करवा रहा है। राजलू गढ़ी स्टेशन दोनों प्लेटफाॅर्म पर पेयजल व्यवस्था के साथ दो-दो शौचालय का निर्माण करवाया जाए। कुछ जगह ग्रिल टूट चुकी है। गांव की तरफ भी ग्रिल नहीं लगी है।
विज्ञापन

कर्मचारी के बिना सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। गांव की तरफ प्लेटफाॅर्म की शुरुआत में 4 फीट चौड़ा फुटपाथ बनाया जाए। गन्नौर स्टेशन के आसपास सफाई व्यवस्था का अभाव है। गेट नंबर दो के साथ बने पार्क में टाइल लगवाकर बेंच रखवाए जाएं। फुट ओवरब्रिज का रास्ता बाहर की तरफ निकाला जाए। प्लेटफाॅर्म नंबर दो व पार्क के साथ खाली पड़ी जमीन पर साइकिल व बाइक स्टैंड की व्यवस्था करवाई जाए। साथ ही रेलवे क्वार्टर व पार्क के बीच खाली पड़ी जमीन को पार्क में मिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed