{"_id":"663bad91462b2861d60f5afc","slug":"irrigation-department-will-clean-57-drains-before-paddy-transplantation-sonipat-news-c-197-1-snp1002-117987-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: धान रोपाई से पहले 57 ड्रेनों की सफाई कराएगा सिंचाई विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: धान रोपाई से पहले 57 ड्रेनों की सफाई कराएगा सिंचाई विभाग
विज्ञापन
गोहाना। सिंचाई विभाग की तरफ से धान रोपाई से पहले ड्रेनों की सफाई कराई जाएगी। विभाग की तरफ से 30 ड्रेन की सफाई कर्मियों से कराई जाएगी। साथ ही अन्य 27 ड्रेनों की सफाई के लिए विभाग की तरफ से करीब एक करोड़ रुपये का टेंडर लगाया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार ड्रेनों की सफाई का कार्य मानसून से पहले कराया जाएगा, ताकि किसानों को बारिश के दौरान खेतों में जलभराव जैसी स्थिति का सामना ना करना पड़े और अधिक बारिश होने पर खेतों से पानी निकासी आसानी से की जा सके।
क्षेत्र में खेतों की सिंचाई नहरी पानी से की जाती है। ड्रेनों की समय पर सफाई नहीं होने पर पानी का अंतिम छोड़ तक नहीं पहुंच पाता, जिससे किसानों को खेतों की सिंचाई करने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। वहीं कई बार बारिश अधिक होने पर खेतों में पानी भर जाता है, जिससे फसलों के खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए विभाग ने इस बार पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सिंचाई विभाग 30 ड्रेनों की सफाई करवाएगा। जबकि अन्य ड्रेनों की सफाई टेंडर के माध्यम से कराई जाएगी, ताकि बारिश के दौरान जलभराव जैसी समस्या ना हो और खेतों में सिंचाई भी समय पर की जा सके।
विज्ञापन
वर्जन
उपमंडल की 30 ड्रेनों की सफाई सिंचाई विभाग की तरफ से की जाएगी, जबकि बाकी ड्रेनों की सफाई निजी एजेंसी से टेंडर लगवाकर करवाई जाएगी। इस बार बारिश के सीजन में किसानों को जलभराव का सामना ना करना पड़े, इसके लिए पहले ही सभी प्रबंध पुख्ता किए जा रहे हैं।
पुनीत साहनी, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग, गोहाना