{"_id":"687aa82287495fa0710ebd33","slug":"irregularities-were-found-in-the-records-of-three-hospitals-notice-will-be-issued-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139530-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तीन अस्पतालों के रिकाॅर्ड में अनियमितताएं मिलीं, दिया जाएगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तीन अस्पतालों के रिकाॅर्ड में अनियमितताएं मिलीं, दिया जाएगा नोटिस
विज्ञापन
फोटो 29: सोनीपत के गोहाना स्थित सजनी क्लीनिक में जांच करने पहुंची पीसी पीएनडीटी की टीम। संवाद
गोहाना(सोनीपत)। पीसी पीएनडीटी (गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक) की टीम ने शुक्रवार को शहर में 10 निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया और डिलीवरी व गर्भपात का रिकाॅर्ड खंगाला। टीम को तीन अस्पतालों के रिकाॅर्ड में अनियमितताएं मिलीं। इस पर उनको नोटिस जारी करके जवाब मांगा जाएगा।
पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डाॅ. नितिन फलस्वाल के नेतृत्व में डाॅ. छवि राठी, डाॅ. योगेश दहिया समेत छह अधिकारियों की टीम ने निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। ये वह अस्पताल रहे जहां पर गर्भवती की डिलीवरी करवाई जाती है। इसके साथ में बीएएमएस चिकित्सकों की क्लीनिकों की भी जांच की गई।
सजनी क्लीनिक में अतियमितता मिलने पर डॉ. नितिन फलस्वाल ने नाराजगी जताई। वहां पर कोई रिकॉर्ड मेंटेन नहीं कर रखा था। सरकार की ओर से आठ से 10 माह के बाद गर्भपात होने पर कारणों का पता लगाने के आदेश दे रखे हैं। टीम ने इस पर भी काम करते हुए निजी अस्पतालों में रिकाॅर्ड खंगाला।
विज्ञापन
जहां पर गर्भपात करवाया गया है उसके कारणों का पता लगाया गया। इसके साथ अस्पतालों में दूसरी सुविधाओं की पड़ताल की गई। तीन अस्पतालों में रिकाॅर्ड पूरा नहीं मिला। कुछ जगह बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं पाई गई। अधिकारियों ने रिकार्ड को पूरा रखने के निर्देश दिए। चेतावनी दी गई कि गैर कानूनी रूप से गर्भपात कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।