फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Invite workers for a rally to be held on December 9 in Jhajjar: Anoop Dhanak

झज्जर में 9 दिसंबर को होने वाली रैली का न्योता दें कार्यकर्ता : अनूप धानक

Thu, 25 Nov 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Invite workers for a rally to be held on December 9 in Jhajjar: Anoop Dhanak
जजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेते राज्य मंत्री अनूप धानक व अन्य पदाधिकारी। - फोटो : Sonipat
पुरातत्व एवं संग्रहालय, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि जजपा के स्थापना दिवस पर 9 दिसंबर को ताऊ देवी लाल की कर्मभूमि झज्जर की धरती पर जजपा की ऐतिहासिक रैली की होगी। जिसमें पार्टी संस्थापक अजय चौटाला, उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला सहित वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे और आने वाले समय में पार्टी की बेहतर नीतियों के बारे में लोगों को अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन

राज्य मंत्री अनूप धानक ने बुधवार को रैली को लेकर जिला कार्यालय में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव होती है और कार्यकर्ताओं की एकता ही किसी भी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अपनी भूमिका निभाती है। सभी पार्टी कार्यकर्ता आज से ही रैली को लेकर अपने-अपने क्षेत्र का दौरा करें और लोगों को झज्जर में 9 दिसंबर को होने वाली रैली का न्योता दें।
विज्ञापन

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का प्रयास रहता है कि वह किस प्रकार हरियाणा को विकास की गति में आगे ले जाया जाए। बैठक में जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा, रणबीर दहिया, बबीता दहिया, सुमित राणा, अमित बिंदल, रमेश पहलवान, संदीप गहलावत, अंजूबाला खटक, प्रदीप बड़वासनी, राममेहर राठी, इंद्रजीत रिढाऊ, सतीश दुभेटा व अमरजीत जुआं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीएससी में गड़बड़ी पर बोले मंत्री होगी पूरी जांच
एचपीएससी में हुए घोटाले को लेकर पत्रकारों से बातचीत में राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच कराई जाएगी। पूरे मामले में पारदर्शिता बरती जाएगी। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम ने खुले मन से कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed