फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Investigation campaign conducted at the railway station, GRP checked the luggage of the passengers

रेलवे स्टेशन पर चलाया जांच अभियान, जीआरपी ने की यात्रियों के सामान की जांच

Sat, 06 Nov 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Investigation campaign conducted at the railway station, GRP checked the luggage of the passengers
अंबाला, हापुड़, टूंडला, अलीगढ़, कानपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद रेलवे पुलिस अलर्ट हो गई है। रेलवे के उच्चाधिकारियों ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ ही जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को सोनीपत व गन्नौर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले सभी यात्रियों के सामान की जांच की गई। साथ ही स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों में भी जांच की गई। पुलिस के इस अभियान को देखते हुए यात्रियों में भय का माहौल बना रहा। हालांकि जीआरपी ने इस सामान्य जांच ही बताया।
विज्ञापन

जीआरपी गन्नौर चौकी प्रभारी सुरेश ने बताया कि अंबाला के अलावा हापुड़, टूंडला, अलीगढ़, कानपुर सहित कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर जीआरपी के उच्च अधिकारियों ने स्टेशन पर जांच तेज करने व सुरक्षा व्यवस्था कड़े करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत शनिवार को आरक्षण कार्यालय, माल गोदाम के आसपास, साइकिल स्टैंड, प्लेटफार्म व प्रतीक्षालय के साथ अन्य स्थानों की जांच की गई। इस दौरान स्टेशन पर रुकने वाली पैसेंजर व मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों से उतरे यात्रियों के सामान की भी जांच की गई।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले अंबाला व यूपी के कुछ स्टेशनों पर उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शनिवार को सुरक्षा की दृष्टि से जांच अभियान चलाया गया। स्टेशन पर आने-जाने वाले सभी यात्रियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। सभी कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। यह जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा। -महाबीर सिंह, प्रभारी, जीआरपी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed