{"_id":"6486276b3ad2c10bd40321ea","slug":"international-fruit-flower-and-horticulture-market-will-be-rich-with-goods-from-14-states-sonipat-news-c-17-1-roh1007-175174-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानेसर की तर्ज पर खरखौदा जल्द कार्पोरेशन बनेगा : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानेसर की तर्ज पर खरखौदा जल्द कार्पोरेशन बनेगा : दुष्यंत चौटाला
Mon, 12 Jun 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो 30- विजय संकल्प रैली में पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का बड़ी माला से स्वागत क
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मारुति से पहले मानेसर गांव था, मारुति ने उसे गांव से कार्पोरेशन बनाने का काम किया। गुरुग्राम और मानेसर के आसपास के गांवों का भी पूर्ण रूप से शहरीकरण हो गया, यही हाल खरखौदा का होने वाला है, यह भी जल्द कार्पोरेशन बनेगा और सोनीपत, रोहतक, बहादुरगढ़ को आपस में मिला लेगा। उपमुख्यमंत्री रविवार को जननायक जनता पार्टी की ओर से खरखौदा में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमने निजी क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं की 75 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया है। मारुति जहां दिसंबर 2025 से पहले खरखौदा के प्लांट से कारों का निर्माण करने की बात कह रही है, वहीं उनकी कोशिश अप्रैल 2025 में ही कारों को बनाने की है। वहीं दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश को लूटने का आरोप लगाने वाले विपक्ष को बताना चाहते हैं कि प्रदेश में 35 हजार करोड़ रुपये का निवेश साढ़े तीन वर्ष के भीतर करवाया है। जिंदल स्टील ने हिसार में वेपन फैक्टरी लगाने की मांग की है, जबकि हुड्डा राज में 73 हजार एकड़ जमीन निजी बिल्डरों के हाथों में पहुंचाई गई थी। दोनों ही पार्टियां विधानसभा स्तर पर अलग-अलग काम कर रही हैं और आगे भी करती रहेंगी। पेंशन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पेंशन में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।
हुड्डा राज में खराब फसल के किसान को दो-दो रुपये के चेक मिलते थे, हमने 181 करोड़ रुपये दिए
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चुनावी वर्ष शुरू हो चुका है। कार्यकर्ता संगठन को मजबूत कर आगे बढ़ाने का काम करें। साढ़े चार वर्ष की जजपा की कार्यप्रणाली ने उन लोगों को भी जोड़ने का काम किया है, जो हरियाणा बनने से अब तक हमारे साथ नहीं आए थे। आज किसान और आढ़ती दोनों खुश हैं, जबकि विपक्ष हमारे ऊपर मंडियां बंद करने का आरोप लगाता था।
विज्ञापन
हमारी व्यवस्था के चलते खेत में आढ़तियों द्वारा फसल खरीदे जाने से उनके मुंह बंद हो गए हैं। हमारी सरकार ने 13 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में डालने का काम किया है।
हुड्डा राज में फसल खराब होने पर मुआवजे के रूप में किसान को दो-दो रुपये के चेक मिलते थे, हमने 181 करोड़ रुपये किसानों को मुआवजे के रूप में दिए हैं।इस मौके पर डाॅ. कृष्ण चंद्र बांगड़, चेयरमैन सुमित राणा, जिलाध्यक्ष राज सिंह दहिया, महिला जिलाध्यक्ष बबीता दहिया, बलजीत मलिक व अशोक सरोहा सहित अन्य मौजूद रहे।