फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Insurance of 19 out of 40 new roadways buses

Sonipat News: रोडवेज की 40 नई बसों में से 19 का हुआ बीमा

Sat, 01 Apr 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 01 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Insurance of 19 out of 40 new roadways buses
सोनीपत। रोडवेज डिपो में मार्च में पहुंचीं 40 नई बसों को जल्द सड़कों पर उतारने की तैयारी तेज कर दी गई है। इस कड़ी में 19 बसों का बीमा करवा दिया गया है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शेष बसों का भी बीमा व पासिंग प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी, ताकि बसों को जल्द सड़कों पर उतारा जा सके। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में नई बसों के सड़कों पर उतारने की पूरी प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी। आरटीओ कार्यालय से बसों की पासिंग प्रक्रिया पूरी होते ही बसों को रूटों पर भेजना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सोनीपत डिपो में लंबे समय से बसों की कमी बनी हुई थी। जो बसें चल रही थी, वह भी साल दर साल कंडम होती जा रही थी। हालात यह हो गए थे कि रोडवेज अधिकारियों को बस डिपो में रोडवेज की 54 बसों के सहारे ही व्यवस्था बनानी पड़ रही थी। ऐसे में कई रूटों पर बसों का परिचालन बंद कर दिया गया था। मार्च माह में डिपो में 40 नई बसें पहुंची है। जिसके बाद बंद रूटों को चलाने की उम्मीद जगी है। नई बसों की अभी तक बीमा व पासिंग प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है। जिसके चलते नई बसें वर्कशाप के अंदर खड़ी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि 19 बसों का बीमा करवाया है। अभी आरटीओ कार्यालय से बसों की पासिंग होना शेष है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इन बसों को सड़क पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन

परिचालकों की कमी बन रही बाधा
सोनीपत डिपो में 283 परिचालक कार्यरत हैं। यहां किलोमीटर स्कीम की लगभग 63 बसें चलाई जा रही हैं जिन पर चालक एजेंसी का व परिचालक रोडवेज विभाग का लगाया जाता है। नई बसें आने के बाद परिचालकों की कमी खलेगी। डिपो में अभी भी परिचालकों के करीब 81 पद खाली पड़े हुए हैं। नई बसों के सड़कों पर उतरने के बाद परिचालकों की कमी खलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत रोडवेज डिपो में पहुंची 40 नई बसों में से 19 बसों का बीमा करवा दिया है, अन्य बसों की प्रक्रिया चल रही है। सभी बसों की बीमा व पासिंग प्रक्रिया अप्रैल माह के पहले सप्ताह में पूरी करवाने का प्रयास है, ताकि बसों को जल्द सड़कों पर उतारा जा सके। नई बसें सड़कों पर उतरने से विभिन्न रूटों पर चलने वाले यात्रियों को फायदा मिलेेगा। गजेंद्र, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed