{"_id":"686833107b4f2ec88509145a","slug":"instructions-to-remain-alert-regarding-the-water-level-of-yamuna-and-to-coordinate-with-the-sarpanchs-sonipat-news-c-197-1-snp1008-138927-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: यमुना के जलस्तर को लेकर सतर्क रहने व सरपंचों से तालमेल बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: यमुना के जलस्तर को लेकर सतर्क रहने व सरपंचों से तालमेल बनाने के निर्देश
Sat, 05 Jul 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
फोटाे 36- सोनीपत में यमुना स्थित दहिसरा घाट पर अधिकारियों के साथ बाढ़ नियंत्रण के लिए किए गए प
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ यमुना क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ नियंत्रण के लिए चल रहे कार्याें का जायजा लिया। मुख्य प्रधान सचिव ने यमुना स्थित दहिसरा घाट पर पहुंचकर वहां बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाई गई ठोकरों की गहनता से जांच की।
मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के कारण बढ़ते जलस्तर पर पैनी नजर रखी जाए। संबंधित अधिकारी समय-समय पर ठोकरों का निरीक्षण करते रहे। जरूरत पड़ने पर तुरंत ठोकरों की मरम्मत करवाना भी सुनिश्चित करें, ताकि मिट्टी का कटाव न हो सके।
उन्होंने कहा कि यमुना क्षेत्र में ड्यूटी देने वाले अधिकारी व कर्मचारी 24 घंटे सतर्क रहे, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत हालात पर काबू पाया जा सके। साथ ही किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान न हो सके। उन्होंने कहा कि यमुना बांध के अंदर बसे लोगों को भी जलस्तर के बारे में जानकारी देते रहे।
विज्ञापन
आवश्यकता पड़ने पर इन लोगों को किसी दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए, ताकि जलस्तर के बढ़ने पर किसी भी तरह के नुकसान को रोका जा सके। साथ ही यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर अधिकारी यमुना के साथ लगते गांव के सरपंचों के साथ तालमेल बनाए रखें।
वहीं मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने गन्नौर स्थित भारतीय अंतरराष्ट्रीय बागवानी फल-फूल मंडी का निरीक्षण व बैठक कर विभिन्न लंबित मुद्दाें पर चर्चा की। यमुना क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सुशील सारवान, एसडीएम सुभाष चंद्र, एसडीएम प्रवेश कादियान, तहसीलदार ललिता, सिंचाई विभाग के एक्सईएन मंजीत हुड्डा, नायब तहसीलदार गजे सिंह, मार्केटिंग बोर्ड से सुभाष सिंह, बीडीपीओ राजेश टिवाना, एसडीओ विशाल, सरपंच आशीष त्यागी, सुंदरलाल, दीपक रापरिया, महक फोगाट मौजूद रहे।