{"_id":"6ad140a5530bc832140bbc84","slug":"instructions-to-complete-census-work-in-a-time-bound-manner-using-a-mobile-app-sonipat-news-c-197-1-snp1003-162438-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मोबाइल एप से जनगणना कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मोबाइल एप से जनगणना कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश
Fri, 16 Oct 2026 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के लिए प्रशिक्षण शुरू हो गया है। संयुक्त निदेशक लक्ष्मण सिंह ने जिले के सभी तहसीलदारों और सुपरवाइजरों के साथ यह प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़ों के संकलन पर विशेष जोर दिया।
लक्ष्मण सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करवाया जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम और मोबाइल एप से जनगणना संबंधी सूचनाओं का संकलन अधिक व्यवस्थित होगा। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीकी प्रक्रिया की पूरी जानकारी होना आवश्यक है।
उन्होंने तहसीलदारों और सुपरवाइजरों को क्षेत्रों में जनगणना कार्य की नियमित निगरानी करने के लिए कहा। कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए। कार्य के दौरान आने वाली तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। इसका उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा को रोकना है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में जनगणना के दूसरे चरण में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया समझाई गई। मोबाइल एप से आंकड़ों के संकलन के तरीकों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान जिला सांख्यिकी अधिकारी जोगिंद्र सिंह, तहसीलदार कीर्ति, बिजेंद्र सिंह, सुपरवाइजर व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।