फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Instructions given to BJP state executive to speed up Tiranga Yatra

Sonipat News: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी को तिरंगा यात्रा में गति लाने के दिए निर्देश

Sun, 18 May 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 18 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to BJP state executive to speed up Tiranga Yatra
सोनीपत। प्रदेश में चल रही तिरंगा यात्रा, आगामी कार्य योजना और संगठनात्मक विषयों को लेकर शनिवार को सेक्टर-15 स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय में पार्टी की छोटी टोली की बैठक हुई। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार बेदी, प्रदेश महामंत्री डाॅ. अर्चना गुप्ता व प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश में चल रही तिरंगा यात्रा को और गति देने व आगामी कार्य योजनाओं को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बड़ौली ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के आगामी और चल रहे कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के जरिए भारतीय सेना की गौरव गाथा को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन पर्व के तहत भाजपा की राजनीतिक गतिविधियां जारी हैं। केंद्र के निर्देश के बाद जिला कार्यकारिणी, विभाग और मोर्चों और प्रकोष्ठों का भी गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed